न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दशहरा समारोह में बड़ा हादसा, कुंभकरण के जलते पुतले के नीचे आया फोटोग्राफर, हालत अब स्थिर

स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान नगरपालिका का अनुबंधित फोटोग्राफर लक्ष्मणसिंह राठौड़ कुंभकरण के जलते हुए पुतले के नीचे आकर बुरी तरह झुलस गया। जैसे ही हादसा हुआ कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 7:29:22

राजस्थान: दशहरा समारोह में बड़ा हादसा, कुंभकरण के जलते पुतले के नीचे आया फोटोग्राफर, हालत अब स्थिर

श्रीगंगानगर, सूरतगढ़। राजस्थान के सूरतगढ़ में दशहरे के दिन रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान नगरपालिका का अनुबंधित फोटोग्राफर लक्ष्मणसिंह राठौड़ कुंभकरण के जलते हुए पुतले के नीचे आकर बुरी तरह झुलस गया। जैसे ही हादसा हुआ कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लक्ष्मणसिंह राठौड़ कार्यक्रम की कवरेज कर रहे थे। पहले मेघनाद, फिर कुंभकरण और अंत में रावण के पुतले को अग्नि दी गई। जैसे ही रावण दहन शुरू हुआ, राठौड़ ने बेहतर एंगल से फोटो लेने के प्रयास में जलते हुए कुंभकरण के पास से गुजरने की कोशिश की। उसी समय असंतुलित होकर पुतला गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गए।

मौके पर मौजूद नगरपालिका फायरमैन पंकज चौहान और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फोटोग्राफर को तुरंत बाहर निकाला और उप जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लक्ष्मणसिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत स्थिर है और वे अब खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद ट्रोमा सेंटर में बड़ी संख्या में नागरिक और रामलीला कमेटी के सदस्य पहुंचे। सभी ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त होनी चाहिए थी—यह बात भी चर्चा का विषय बनी रही।

इस हादसे ने दशहरा जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के बीच सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भविष्य में ऐसे आयोजनों में और अधिक सतर्कता बरतना ज़रूरी हो गया है, ताकि श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?