न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: लोन दिलाने के नाम पर ₹3.17 करोड़ की ठगी, किशनगढ़ में साइबर ठग सुमित परिहार गिरफ्तार

राजस्थान के किशनगढ़ में लोन दिलाने के नाम पर ₹3.17 करोड़ की साइबर ठगी का मामला सामने आया। सुमित परिहार को गिरफ्तार किया गया, आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और बैंक खाते का दुरुपयोग कर करोड़ों की ठगी की। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 9:36:31

Rajasthan: लोन दिलाने के नाम पर ₹3.17 करोड़ की ठगी, किशनगढ़ में साइबर ठग सुमित परिहार गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी विशेष अभियान में गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 27 वर्षीय सुमित परिहार को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते और व्यक्तिगत दस्तावेज हासिल कर करोड़ों की ठगी कर रहा था। आरोपी के पास से 12 चेकबुक, 4 पासबुक, 10 एटीएम कार्ड और 3 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

लोन दिलाने के नाम पर ठगी का तरीका

थाना अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर इस हाई-टेक फ्रॉड का पर्दाफाश किया। किशनगढ़ निवासी दिपांशु बंसल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी ने उसे बंधन बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उसका आधार, पैन, दुकान लाइसेंस और हस्ताक्षरित फॉर्म हासिल कर लिए। कुछ समय बाद उसके नाम पर बैंक खाता खुल गया, जिसकी पासबुक और चेकबुक आरोपी ने ले ली। बाद में पता चला कि उक्त खाते से विभिन्न राज्यों में कुल ₹3.17 करोड़ का लेन-देन हुआ और खाते पर 31 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।

फर्जी आधार कार्ड और नया नंबर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुमित ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरा मोबाइल नंबर लिया और उसी के जरिए नेट-बैंकिंग से खातों का दुरुपयोग किया। उसने अपने और अन्य लोगों के नाम से दर्ज कई खातों में करोड़ों का लेन-देन किया।

पहले से दर्ज मामले

सुमित परिहार पर गांधीनगर थाने में पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें राजकार्य में बाधा डालना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण शामिल हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और खातों की जांच भी कर रही है।

इस कार्रवाई में योगदान

इस मामले में एएसपी दीपक शर्मा और एएसपी अजय सिंह राठौड़ के सुपरविजन में एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरीराज, राजूराम गुर्जर, रामनिवास, सीताराम, सुरेंद्र सिंह, मोहनपुरी, हनुमान, राजेंद्र और सम्पत ने विशेष योगदान दिया।

पुलिस की जनता से अपील

राजस्थान पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी व्यक्ति को लोन या आय बढ़ाने के नाम पर अपने बैंक दस्तावेज, पासबुक, चेकबुक या नेट बैंकिंग की जानकारी न सौंपें। आरोपी से बरामद खातों की जांच जारी है और संभावना है कि यह गिरोह कई राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों में शामिल हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी