न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 42 यात्रियों से भरी स्लीपर बस को मारी जोरदार टक्कर, 2 यात्रियों की मौत, 8 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में 2 लोगों की मौत और 8 घायल। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 12:48:35

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 42 यात्रियों से भरी स्लीपर बस को मारी जोरदार टक्कर, 2 यात्रियों की मौत, 8 घायल

राजस्थान के कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे दिल्ली से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से बस में सवार लगभग 42 यात्रियों में अफरातफरी मच गई और चीख-पुकार गूँज उठी।

हादसे में दो की मौत, आठ घायल

घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया।

बस का आगे का हिस्सा हुआ पूरी तरह नष्ट

थाना अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति बस के ड्राइवर बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान मंडाना निवासी गिरिराज रेबारी और बोरखेड़ा निवासी श्यामसुंदर सेन के रूप में हुई है। घायल यात्रियों को प्रारंभिक इलाज के बाद कोटा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बस को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटाकर एक किनारे रखा गया और ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक

पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन

अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती

जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान

'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म

'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'

CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र

मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड