न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जालोर में दर्दनाक हादसा: नदी में बहे 6 युवक, तीन की मौत, बाकी की तलाश जारी

जालोर ज़िले के आसाणा गाँव में बड़ा हादसा, सुकड़ी नदी में नहाने गए 6 युवक बह गए। तीन शव बरामद, बाकी तीन की तलाश जारी। SDRF और प्रशासनिक टीम कर रही है रेस्क्यू ऑपरेशन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 12:40:58

जालोर में दर्दनाक हादसा: नदी में बहे 6 युवक, तीन की मौत, बाकी की तलाश जारी

जालोर ज़िले के सायला थाना क्षेत्र के आसाणा गाँव में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। करीब 4 बजे छह युवक सुकड़ी नदी में नहाने उतरे और तेज़ बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा। हालांकि रात 11 बजे तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

बुधवार सुबह सूरज की रोशनी के साथ एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई। सुबह 10:30 बजे पहला शव बरामद हुआ और आधे घंटे बाद 11 बजे तक दो और शव निकाल लिए गए। अब तक तीन युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी तीन की तलाश अब भी जारी है।

मृतक और लापता सभी युवक पास के गाँवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि खोज अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी युवकों का पता नहीं चलता।

प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

घटना स्थल पर मौजूद राजू सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी (नंबर GJ 27 EF 7545) से छह युवक नदी किनारे पहुँचे थे। गाड़ी में उन्होंने अपने मोबाइल और चप्पलें छोड़ दीं और हाथ पकड़कर पानी में उतर गए। राजू सिंह ने कहा – “मैं उन छह में से तीन को पहचानता था। थोड़ी ही देर बाद उनका संतुलन बिगड़ा और तेज़ बहाव ने उन्हें बहा लिया। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।”

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गाड़ी से युवकों के मोबाइल और चप्पलें बरामद कीं। लेकिन सभी मोबाइल बंद अवस्था में मिले।

बारिश और अंधेरे से बढ़ी मुश्किलें

मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई, जिसने राहत कार्य को काफी कठिन बना दिया। रात लगभग 9:30 बजे तक सर्च टीमें नदी के दूसरे किनारे तक पहुँचीं, लेकिन तेज़ बारिश और अंधेरे के कारण अभियान रोकना पड़ा। प्रशासन ने गाड़ियों की हेडलाइट्स का इस्तेमाल कर खोज जारी रखने की कोशिश की, लेकिन हालात ने बाधा डाल दी।

सायला एसडीएम सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, बीडीओ गौरव विश्नोई और थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा SDRF की टीम को भी बुलाया गया, जिसने बुधवार सुबह से खोज अभियान तेज़ किया।

प्रशासनिक अफसर मौके पर

बुधवार को सुबह से ही जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, एसपी ज्ञानचंद्र यादव और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नदी में बहने वाले युवक

नदी की लहरों में बहे युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. जगताराम पुत्र जेपाराम मेघवाल

2. मनोहर सिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत

3. जितेंद्र सिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत

4. श्रवण कुमार पुत्र ताराराम मेघवाल

5. उमाराम पुत्र चेलाराम मेघवाल

6. श्रवण कुमार पुत्र मोडाराम देवासी

इनमें से तीन के शव बरामद हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसके शव मिले हैं। प्रशासन ने पुष्टि के बाद नाम जारी करने की बात कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?