न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत दो महिलाएं गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी समेत दो महिलाएं गिरफ्तार। बुजुर्ग को फेसबुक पर फंसाकर 12.90 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज कर जांच तेज की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 2:57:22

राजस्थान में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत दो महिलाएं गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर ज़िले में हनीट्रैप का गोरखधंधा करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धोद थाना पुलिस ने गिरोह की मास्टरमाइंड समेत दो महिलाओं को धर दबोचा है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बुजुर्ग व्यक्तियों को जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठे। हाल ही में इन महिलाओं ने फेसबुक के माध्यम से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग से संपर्क साधा और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर करीब 12.90 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद दोनों महिलाएं लगातार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रहीं।

बुजुर्ग को ऐसे बनाया शिकार

पुलिस के अनुसार, पीड़ित रामकरण ने 30 अगस्त को धोद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात ‘रेणुका चौधरी’ नाम की महिला से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो रेणुका ने वीडियो कॉल करना शुरू किया और बाद में अपनी परिचित ‘सुबीता’ को भी पीड़ित से मिलवाया। सुबीता की बेटी को बहाने से फार्महाउस पर बुलाया गया, जिसके तुरंत बाद रेणुका अन्य सहयोगियों के साथ वहां पहुंची। गैंग ने बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और मौके पर ही उनसे सोने की चेन, अंगूठी और 25,000 रुपये नकद ले लिए। इसके बाद दबाव बनाकर एक स्टांप पेपर पर लिखवाया और रेणुका के बैंक खाते में 12.90 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और रेणुका का बैंक खाता फ्रीज कर दिया। गुप्त सूचना मिलने पर धोद थाना पुलिस ने सीकर बाईपास स्थित धोद चौराहे से रेणुका चौधरी और उसकी साथी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी दोनों आरोपी लगातार मीडिया और पुलिस से अपना चेहरा छिपाती रहीं।

मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी और पुराने मामले

जांच में पता चला कि गिरफ्तार रेणुका चौधरी इस हनीट्रैप गिरोह की मास्टरमाइंड है। इससे पहले भी उस पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक सरकारी डॉक्टर को फंसाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। लगातार मिल रही शिकायतों के कारण पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

गिरोह में बाकी सदस्य अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह में कुल पांच लोग सक्रिय थे। जिनमें से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन सदस्य अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?