न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं डॉक्टर हूं...' बोलकर फंसाती थी जाल में, 27 लोगों को बना चुकी है शिकार

राजस्थान के अलवर में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो डॉक्टर बनकर लोगों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उन्हें हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपये ठगती थी। जयपुर में भी इसके खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 4:16:05

'मैं डॉक्टर हूं...' बोलकर फंसाती थी जाल में, 27 लोगों को बना चुकी है शिकार

राजस्थान के अलवर जिले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को डॉक्टर बताकर महंगी गाड़ियों में सफर कर रहे अनजान लोगों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठ लेती थी। इस महिला ने न केवल अलवर बल्कि जयपुर समेत अन्य शहरों में अब तक करीब 27 लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाया है।

कैसे करती थी शिकार: 'मैं डॉक्टर हूं, लिफ्ट दे दो'

थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि एक पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि 23 जून 2025 को रात करीब 10 बजे, जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी मंगलम सिटी के पास 200 फीट रोड पर एक महिला उसकी कार के सामने आ गई। महिला ने खुद को डॉक्टर बताया और अंसल टाउन तक लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद महिला ने पीड़ित को बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी और ₹45,000 की मांग की। घबराकर पीड़ित ने पहले ₹25,000 दे दिए और फिर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए योजना बनाई। पीड़ित को ₹500 के 40 नोट (कुल ₹20,000) देकर बीएसआर कॉलेज के पास भेजा गया, साथ में महिला व पुरुष कांस्टेबल भी सादे कपड़ों में मौजूद थे। जैसे ही महिला ने पैसे लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह 20 साल से इस ठगी के काम में सक्रिय है।

जयपुर में दर्ज हैं 14 केस, उज्जैन की है रहने वाली

पुलिस जांच में सामने आया कि यह महिला मध्य प्रदेश के उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित एकता नगर कॉलोनी की रहने वाली है। वह 'तृषा खान', 'तृषा राठौर', जैसे अलग-अलग नामों का उपयोग कर लोगों को ठगती थी। जयपुर के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अलवर में भी वह 15 से ज्यादा लोगों को निशाना बना चुकी है।

बातों में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी महिला

महिला अक्सर कहती कि वह सरिस्का घूमने आई है, जिससे सामने वाला सहज महसूस करे। वह गाड़ी में सवार होते ही नंबर लेती, फिर सोशल मीडिया या कॉल पर संपर्क बढ़ाकर अपने जाल में फंसाती। फिर धीरे-धीरे संबंधों की बात निकालकर बलात्कार के फर्जी आरोप की धमकी देती और कहती कि सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। पीड़ित डरकर उसे रकम थमा देता।

बढ़ती घटनाओं पर चिंता

हनी ट्रैप की ऐसी घटनाएं अब राज्यभर में तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर टूरिस्ट डेस्टिनेशन और बड़े शहरों में। साइबर अपराध विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को किसी भी अजनबी से व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या लिफ्ट देने से पहले सतर्क रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?