न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मूसलाधार बारिश का असर: कोटा-दरा घाटी में पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा, दिल्ली-मुंबई रूट बाधित, कई ट्रेनें लेट

कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके में भारी वर्षा के कारण दरा घाटी में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित हो गया। इस भूस्खलन के बाद मलबा और पत्थर ट्रैक पर गिर गए, जिसके चलते कोटा की तरफ से आने-जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों की रफ्तार थम गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 10:11:14

राजस्थान में मूसलाधार बारिश का असर: कोटा-दरा घाटी में पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा, दिल्ली-मुंबई रूट बाधित, कई ट्रेनें लेट

जयपुर/कोटा। राजस्थान में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके में भारी वर्षा के कारण दरा घाटी में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित हो गया। इस भूस्खलन के बाद मलबा और पत्थर ट्रैक पर गिर गए, जिसके चलते कोटा की तरफ से आने-जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों की रफ्तार थम गई। कई गाड़ियों को रावठा रोड, दरा, रामगंजमंडी और मोड़क स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि घटना सुबह लगभग 4 बजे मोड़क और दरा स्टेशन के बीच हुई। संरक्षा कारणों से ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया था। सुबह 8:30 बजे के आसपास एक ट्रैक पर आवाजाही शुरू कर दी गई, लेकिन फिलहाल यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। रेलवे प्रशासन और कर्मचारी तेजी से मलबा हटाने और ट्रैक को सामान्य करने में जुटे हैं।

इस घटना से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ (12909), बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट (12979), बांद्रा-सूबेदारगंज वीकली स्पेशल (04126), मन्नारगुडी-भगत की कोठी सुपरफास्ट (22674), हरिद्वार-बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस (19020), नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट (12416), निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो (22210), गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस (15636), नई दिल्ली-अंबेडकर नगर सुपरफास्ट (20156), बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल (12903) और मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट (12955) शामिल हैं।

रेल मार्ग ही नहीं, दरा घाटी से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 52 भी बारिश से प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर आने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। भारी वाहन धीरे-धीरे घाटी पार कर रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।

प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज प्रात: 8 बजे से समाचार लिखे जाने तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बारिश का यह दौर पूरे जयपुर शहर में हैं। विशेष रूप से जेएलएन मार्ग, जगतपुरा महल रोड, आगरा रोड, सीस्कीम, टोक रोड़ पर लगातार हो रही बारिश के चलते जल भराव होने लग गया है। रोड पर चलता हुआ यातायात कुछ कम हो गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व राजधानी जयपुर और आसपास के जिलों में भी मंगलवार को भी अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह तक धूप और उमस बनी रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों—सी-स्कीम, सोडाला, लालकोठी, 22 गोदाम, रामबाग सर्किल और टोंक फाटक—में झमाझम बारिश हुई। कई सड़कों पर पानी भर गया और यातायात बाधित हुआ।

मौसम विभाग ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन दोपहर बाद इसे ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर जारी रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उधर, भीलवाड़ा में तेज बारिश के चलते जिला प्रशासन ने स्कूल संचालकों को छुट्टी न करने और बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बीगोद क्षेत्र में मातृकुंडिया बांध से छोड़े गए पानी के कारण बनास नदी उफान पर है और त्रिवेणी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया है।

राजस्थान में मानसून की यह तेज बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं रेलवे और सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?