न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मूसलाधार बारिश का कहर, 19 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 93 लोगों की मौत

राजस्थान में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, 19 जिलों में स्कूल बंद। अब तक 93 लोगों की मौत और 51 घायल। SDRF-NDRF टीमें राहत-बचाव में जुटीं, कई जिलों में अलर्ट जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 9:37:39

राजस्थान में मूसलाधार बारिश का कहर, 19 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 93 लोगों की मौत

राजस्थान इन दिनों मानसून की भारी बरसात से जूझ रहा है। लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक विभिन्न हादसों में 93 लोगों की जान जा चुकी है और 51 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 46 लोगों की मौत डूबने या बहाव में बह जाने से हुई, 24 लोग बिजली गिरने के शिकार बने जबकि शेष की जान अन्य घटनाओं में गई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है।

स्कूलों में छुट्टियां, अलग-अलग जिलों में अलग अवधि

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने 19 जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक प्रशासनिक आदेश जारी किए गए।

एक दिन का अवकाश (25 अगस्त): सीकर, करौली, कोटा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा, उदयपुर और सवाई माधोपुर।

दो दिन का अवकाश (25-26 अगस्त): अलवर, जयपुर, दौसा, नागौर और डीडवाना-कुचामन।

तीन दिन का अवकाश (25-27 अगस्त): टोंक।

राहत-बचाव कार्यों में जुटी टीमें

प्रदेश में SDRF की 57 और NDRF की 7 टीमें सक्रिय हैं। अब तक 792 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस बार मानसून ने सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश दी है। औसत 522.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य आंकड़े से लगभग 51% अधिक है।

27 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट: सिरोही, राजसमंद और उदयपुर।

येलो अलर्ट: गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, नागौर, जोधपुर, पाली, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर।
रविवार को नागौर में सबसे अधिक 7 इंच बारिश दर्ज की गई।

कई जिलों में तबाही, गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति

सीकर शहर के मेन बाजार, बस स्टैंड और पुलिस चौकी तक पानी भर गया। नागौर के बच्चाखाड़ा में मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लोहारपुरा में भी एक जर्जर मकान धराशायी हो गया। उदयपुर के डबोक क्षेत्र की कुंवारी खदान में पानी भरने से चार मासूम बच्चे डूब गए। चूरू जिले के पूलासर गांव में तालाब में नहाने गए दो किशोरों की जान चली गई। झालावाड़ में कालीसिंध नदी पर बनी पुलिया से एक कार बह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अभी लापता हैं। वहीं सवाईमाधोपुर में दर्जनभर गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

नागौर: 173 मिमी

डेह: 137 मिमी

जायल: 112 मिमी

खींवसर: 99 मिमी

अजमेर शहर: 61 मिमी

नसीराबाद: 51 मिमी

बीकानेर (लूणकरणसर): 91 मिमी

दौसा (लालसोट): 62 मिमी

हनुमानगढ़ (गोलूवाला): 92 मिमी

सिरोही (माउंट आबू): 71 मिमी

राज्य भर में बारिश ने जहां लोगों के लिए राहत का माहौल बनाया, वहीं इसकी वजह से जनहानि और तबाही ने चिंता भी बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट