न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद, जानें आने वाले 3 दिनों के मौसम का हाल

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद। उदयपुर, कोटा और जोधपुर सहित कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक वर्षा का अलर्ट। जानें अगले 3 दिनों का मौसम हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 9:42:21

राजस्थान में भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद, जानें आने वाले 3 दिनों के मौसम का हाल

राजस्थान में लगातार हो रही बरसात ने हालात बिगाड़ दिए हैं। दक्षिणी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर की सुबह तक यह तंत्र डिप्रेशन (अवदाब) के रूप में विकसित होकर दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात में सक्रिय रहेगा। विशेष रूप से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में 3 से 4 दिनों तक तेज और अत्यधिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में तो अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जैसे जिलों के साथ झुंझुनू, चूरू, नागौर और सीकर जिलों में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, पाली और भीलवाड़ा जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां एक-दो दौर में भारी बारिश दर्ज हो सकती है और आकाशीय बिजली के साथ हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बूंदी, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटपूतली में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय आज (6 सितंबर) बंद रखे गए हैं। प्रशासन की ओर से केवल शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को भी आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा और सिरोही जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, करौली, जयपुर, दौसा और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?