न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: कफ सिरप पर डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, टेस्ट के लिए ली दवा, 3 घंटे रहे बेहोश

राजस्थान में खांसी की दवा कफ सिरप को लेकर बड़ा खुलासा, डॉक्टर डॉ. ताराचंद योगी ने टेस्ट के लिए सिरप लिया और 3 घंटे बेहोश रहे। बच्चों की मौत को लेकर सरकार ने पहले ही किया था खारिज। डॉक्टर ने खुद अनुभव साझा कर चौंकाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 8:51:36

Rajasthan: कफ सिरप पर डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, टेस्ट के लिए ली दवा, 3 घंटे रहे बेहोश

राजस्थान में खांसी की दवा को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले कफ सिरप लेने से तीन बच्चों की मौत की खबरें आई थीं, जिसे राज्य सरकार ने खारिज किया था। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि बच्चों की मौत सिरप के सेवन के कारण नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने कफ सिरप के फार्मूले की पूरी जांच करवाई है और यह साबित हुआ कि यह सिरप बच्चों की मौत का कारण नहीं बन सकता। इस बयान से राज्य सरकार ने किसी भी तरह की लापरवाही से इंकार किया।

डॉक्टर ने स्वयं लिया सिरप, किए खुलासे

हालांकि अब कलसाड़ा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ताराचंद योगी ने सिरप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डॉ. योगी ने बताया कि बच्चों में खांसी के इलाज के दौरान सिरप के संभावित साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्होंने स्वयं इसका सेवन किया। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें खुद खांसी और गले में खराश थी, जिस कारण उन्होंने साथी चिकित्सक से डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप का प्रिस्क्रिप्शन लिया।

दो से तीन मिलीलीटर की खुराक

डॉ. योगी ने बताया कि उन्होंने सिरप की निर्धारित दो से तीन मिलीलीटर की खुराक ली और बाद में अस्पताल में आराम करने लगे। निजी काम के लिए उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय जाना था, लेकिन रास्ते में गणेश माफमोड पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, चक्कर और बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके कारण उन्होंने गाड़ी रोककर वहीं लेट गए।

बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

डॉ. योगी ने आगे कहा कि उनकी हालत गंभीर होती देख उन्हें लगा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो किसी परिवारजन को कॉल करेंगे, लेकिन इसी दौरान वे बेहोश हो गए और उन्हें कुछ याद नहीं रहा। जब परिवारजन उनसे संपर्क नहीं कर पाए तो प्रशासन से मदद मांगी गई। स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उनका नंबर ट्रेस कर लोकेशन पता की और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल