न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: घर के आंगन में विवाहिता के शव को जलाने की कोशिश, पुलिस ने अधजली लाश मोर्चरी भेजी

राजस्थान के डीग ज़िले के ककड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या को छिपाने के लिए घर के आंगन में उपलों में शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर अधजले शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 10:12:03

राजस्थान: घर के आंगन में विवाहिता के शव को जलाने की कोशिश, पुलिस ने अधजली लाश मोर्चरी भेजी

राजस्थान के डीग ज़िले के खोह थाना क्षेत्र के ककड़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध हालात में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। आरोप है कि उसकी हत्या के बाद ससुराल पक्ष ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और घर के आंगन में उपलों (बिटोरे) के बीच शव को जलाने का प्रयास किया। बताया गया कि महिला की मौत बिटोरे में आग लगने से हुई है, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और फोन पर ही ससुराल वालों को अंतिम संस्कार रोकने का आदेश दिया। इसके बावजूद परिजन आनन-फानन में शव को बिटोरे से निकालकर श्मशान ले गए। हालांकि खोह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस ने रोकी चुपके से की जा रही अंत्येष्टि

खोह थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ककड़ा गांव में सरला नामक विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की जा रही है। सरला मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के रौनीजा गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2005 में उसकी शादी खोह थाना क्षेत्र के ककड़ा निवासी अशोक से हुई थी। शादी के बाद से ही वह संतानविहीन थी, जिससे अक्सर उसे ताने और प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी।

मायके वालों ने पति और ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की खबर सुनकर मृतका के परिजन डीग अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सरला के पति अशोक और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई विक्रांत का कहना है कि शादी के बाद से ही बच्चे न होने के कारण बहन को मारपीट और अपमान का सामना करना पड़ा। कई बार उन्होंने अशोक और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय बाद फिर वैसी ही हो जाती थी।

विक्रांत ने आरोप लगाया कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार उसकी बहन की हत्या कर दी गई और शव को गोबर के बिटोरे में जलाने की कोशिश की गई। जब तक उन्हें खबर मिली, तब तक पुलिस शव को डीग अस्पताल ले जा चुकी थी।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद ककड़ा गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है कि आखिर सरला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन जिम्मेदार है।

सरला के परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। परिवार का कहना है कि उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी जान ले ली गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट