न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा: NH-21 बना रणभूमि, जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

दौसा के नेशनल हाईवे 21 पर जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच भयानक लाठी-भाटा युद्ध हुआ। करीब 30 मिनट तक चला यह संघर्ष इतना उग्र था कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी नहीं रुके। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 6:01:00

दौसा: NH-21 बना रणभूमि, जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े दो गुटों के बीच जमीन के पुराने विवाद को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेशनल हाईवे-21 ही रणभूमि बन गया। दोपहर में जब लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक लाठी-भाटा युद्ध की आवाजें पूरे इलाके में गूंजने लगीं।

जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन पहले ही डरे हुए हैं और अब इस नए घटनाक्रम ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही शहर के बीचोबीच दो पक्षों में झड़प हुई थी, और वह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब दोबारा एक भयावह मंजर देखने को मिला।

दोपहर के करीब, जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्ष हाईवे के बीच आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ। राह चलते लोग और वाहन चालक जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस अफरातफरी भरे दृश्य ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं थमे हमले

सूचना मिलते ही दौसा कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस की मौजूदगी में भी एक-दूसरे पर हमला करते रहे। पुलिस कुछ देर तक मूकदर्शक बनी रही। हालांकि बाद में बड़ी मशक्कत से स्थिति पर काबू पाया गया।

dausa land dispute,nh-21 clash,dausa highway violence,stone pelting on highway,dausa police news,rajasthan crime news,land conflict rajasthan,viral video dausa fight,nh-21 stone fight,dausa group clash news

महिलाएं भी उतरीं मोर्चे पर

हैरानी की बात यह रही कि एक पक्ष की ओर से महिलाएं भी मैदान में उतर आईं। उन्होंने भी लाठियां भांजने और पथराव करने में पीछे नहीं रहीं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डीएसपी बोले - जमीन विवाद था झगड़े की जड़

दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि झगड़े की जड़ जमीन का पुराना विवाद था। फिलहाल करीब आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों से अब तक किसी ने थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

घटना के बाद जैसे-तैसे शांति बहाल हुई, तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि समाज में आपसी विवाद किस हद तक हिंसक हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?