न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे

भारत फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है, जिसमें 90 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। यह डील भारतीय वायुसेना को मजबूत करने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 25 May 2026 11:44:15

भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे

भारतीय वायुसेना की क्षमता को नए स्तर पर ले जाने के लिए भारत एक बड़ा रक्षा सौदा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अनुरोध पत्र (Letter of Request - LoR) को अंतिम रूप दे दिया है। यह कदम देश की एयरफोर्स को आधुनिक बनाने और फाइटर जेट्स की कमी को पूरा करने की दीर्घकालिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्तावित डील में खास बात यह है कि कुल 114 विमानों में से करीब 90 विमान भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इसके लिए फ्रांस की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और एक भारतीय साझेदार कंपनी के बीच संयुक्त उत्पादन की योजना बनाई गई है। बाकी विमान सीधे फ्रांस से तैयार हालत में भारत को मिलेंगे।

क्या है राफेल डील की प्रक्रिया?

राफेल खरीद प्रक्रिया का पहला औपचारिक चरण LoR (Letter of Request) होता है, जिसके जरिए किसी विदेशी सरकार या कंपनी से सैन्य उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसमें आवश्यक तकनीकी जरूरतें, संख्या और ऑपरेशनल डिटेल्स शामिल होती हैं।

रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council) ने लगभग तीन महीने पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद अब LoR को अंतिम रूप दिया गया है। इसके आगे भारत फ्रांस से कीमत, डिलीवरी टाइमलाइन और लॉजिस्टिक सपोर्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगेगा।

इसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत का औपचारिक दौर शुरू होगा और समझौते की शर्तें तय की जाएंगी। अंतिम अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले इस पूरे सौदे को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Security) की मंजूरी भी जरूरी होगी। सरकार की योजना है कि इस पूरे डिफेंस डील को इसी साल के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाए।

यह सौदा न केवल भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को भी बड़ा बढ़ावा देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल