न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, दिल्ली की अहम बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर लगेगी मुहर; 3000 से अधिक नेता कतार में

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल तय, दिल्ली में 24 अक्टूबर को अहम बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर लगेगी मुहर; 50 जिलों की रायशुमारी पूरी, 3000 से अधिक नेताओं ने किया आवेदन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 4:46:42

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, दिल्ली की अहम बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर लगेगी मुहर; 3000 से अधिक नेता कतार में

राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़ा परिवर्तन जल्द ही देखने को मिल सकता है। कांग्रेस आलाकमान ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल राजस्थान के सभी 30 केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे और उनकी रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलाध्यक्षों के चयन के संबंध में पर्यवेक्षकों द्वारा दी गई रायशुमारी रिपोर्ट और तथ्यात्मक टिप्पणियों की समीक्षा करना है।

रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे नाम

बैठक में वेणुगोपाल राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ संवाद करेंगे। रिपोर्ट में सुझाए गए जिलाध्यक्षों के नामों पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही प्रदेश के जिलों में संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के निर्णय पर अंतिम मुहर लग सकती है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जिला स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने से पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी और विपक्ष की भूमिका और प्रभावी बनेगी। संगठन सृजन अभियान के तहत 2028 के विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

जल्द बदलाव की योजना

सूत्रों के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सभी जिलाध्यक्ष बदलने की योजना है। इस प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता की भूमिका नगण्य रहेगी। पर्यवेक्षक पहले ही जिलों में जाकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर चुके हैं।

बैठक में छह नामों के पैनल पर चर्चा होगी और कांग्रेस आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा। के.सी. वेणुगोपाल का कहना है कि नए जिलाध्यक्षों को पहले की तुलना में अधिक अधिकार और जिम्मेदारी दी जाएगी। यह पहल राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान में की गई रायशुमारी का अंतिम चरण है।

50 जिलों में रायशुमारी पूरी, अब नाम तय होंगे

50 जिलों में रायशुमारी के लिए नियुक्त 30 केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट के साथ सुझाव कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को सौंप दिए हैं। अब वेणुगोपाल शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर नए जिलाध्यक्षों के नाम तय करेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान से जिलाध्यक्ष बनने के लिए लगभग 3000 आवेदन आए हैं। जयपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए 32 लोग, जयपुर ग्रामीण पूर्व और जयपुर ग्रामीण वेस्ट के लिए 60 से अधिक लोग कतार में हैं। इस प्रक्रिया में विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी