न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका

आईपीएल 2026 में केकेआर ने ऑक्शन में 25 करोड़ में खरीदे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, लेकिन तीन मैचों में बल्ले और गेंद से प्रदर्शन निराशाजनक, टीम के लिए बड़ा झटका।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 9:06:23

KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि ग्रीन इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन पहले तीन मैचों में उनके प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि इस बड़े निवेश का फायदा केकेआर को फिलहाल नहीं मिल रहा है।

बल्ले से भी नहीं दिखा कमाल

कैमरून ग्रीन इस सीजन की शुरुआत से ही गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इंजरी की वजह से आराम दिया गया है। बल्ले से भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। तीनों मैचों में ग्रीन बड़े स्कोर नहीं बना पाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से केवल दो गेंदों पर 4 रन ही आए, जिसमें पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

तीन मैचों में सिर्फ 24 रन

केकेआर ने इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें ग्रीन ने 18 रन बनाए। इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 2 रन बनाए, और पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन ही बना पाए। इस तरह तीन मैचों में उनके बल्ले से कुल 24 रन ही आए हैं। अब तक आईपीएल में 32 मैच खेलने वाले ग्रीन ने 31 पारियों में 36.55 के औसत से 731 रन बनाए हैं और एक शतक व दो अर्धशतक ठोके हैं।

गेंदबाजी न करने का असर

ग्रीन की गेंदबाजी न करने की वजह से केकेआर की टीम संयोजन पर असर पड़ा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इसे स्वीकार किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी से रोका है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रीन कब गेंदबाजी में वापसी करेंगे।

केकेआर के लिए अब यह जरूरी है कि ग्रीन बल्लेबाजी में अपना प्रदर्शन सुधारें, वरना 25 करोड़ का निवेश टीम के लिए बोझ बन सकता है। अगले मैचों में उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत