न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक

बारिश के कारण पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 का मुकाबला रद्द, दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किए। जानें मैच का हाल और अगली मुकाबलों की जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 8:32:47

बारिश ने रोक दिया पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच, दोनों टीमों में बंटे 1-1 अंक

IPL 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बूंदाबांदी ने मैच को पूरा होने का मौका ही नहीं दिया, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

सोमवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा, जब जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन को महज 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर आकर्षक चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। इस तरह बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर केकेआर की हालत शुरुआती चरण में ही कमजोर कर दी।

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे टीम को स्थिरता देने का प्रयास कर रहे थे। 3.4 ओवर तक के खेल में केकेआर ने 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे और स्थिति संभलती नजर आ रही थी, लेकिन तभी मौसम ने एक बार फिर खेल में खलल डाल दिया।

बारिश ने अचानक जोर पकड़ लिया, जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा। काफी इंतजार के बाद रात करीब साढ़े दस बजे बारिश थमी, जिससे दर्शकों को उम्मीद जगी कि खेल दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि, मैदान की स्थिति और समय की कमी को देखते हुए अंपायर्स ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा की। इसके बाद दोनों कप्तानों को आपस में हाथ मिलाते हुए देखा गया, जिससे साफ हो गया कि मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

अगर मैच को छोटा कर 5 ओवर का भी किया जाता, तो कोलकाता नाइट राइडर्स मुश्किल में आ सकती थी। टीम के पास खेलने के लिए सीमित ओवर बचे थे और रन भी ज्यादा नहीं बने थे, जिससे दबाव और बढ़ सकता था।

इस रद्द मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जोड़ दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह अंक खास मायने रखता है, क्योंकि टीम ने इस सीजन में अपना खाता खोल लिया है। तीन मैचों में एक अंक के साथ केकेआर अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें 65 रन से शिकस्त दी थी।

वहीं, पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। तीन मुकाबलों में 5 अंक के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट की रोमांचक जीत से की थी, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को भी 5 विकेट से हराकर अपने इरादे साफ कर दिए थे।

आगे के मुकाबलों की बात करें तो पंजाब किंग्स 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी और इस मैच में वह सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत