न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना

IPL 2026 में RR और MI के बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा। बुमराह और बोल्ट जैसी दिग्गज गेंदबाजी का सामना करने के लिए तैयार हैं युवा बल्लेबाज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 9:00:09

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना

IPL 2026 का रोमांच सोमवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा, जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द रहेगी। राजस्थान ने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव ने शानदार अर्धशतक जड़ा था। लेकिन 15 साल के इस युवा खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई के गेंदबाज करेंगे वैभव पर दबाव

मुंबई इंडियंस की योजना होगी कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विकेट जल्दी हासिल किए जाएं। शुरुआती ओवरों में कप्तान बुमराह और ट्रेंट बोल्ट वैभव का सामना करवा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट पिछला मैच नहीं खेले थे, इसलिए इस मुकाबले में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। स्पिन विभाग में टीम के पास मिचेल सैंटनर, ए एम गजनफर और मयंक मार्कंडे जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं, जो वैभव की बल्लेबाजी को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

आईपीएल करियर में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 और 2026 में अब तक वैभव ने कुल 9 मैच खेले हैं। इन 9 पारियों में उन्होंने 37.22 के औसत से 335 रन बनाए हैं। युवा खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक ठोके हैं। उनके बल्ले से अब तक 27 चौके और 30 छक्के निकले हैं। इस सीजन की बात करें तो उन्होंने CSK के खिलाफ केवल 17 गेंदों पर 52 रन की तेज पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन ही बना पाए। अब सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव अपनी प्रतिभा को कैसे साबित करते हैं।

MI के कोच का वैभव पर विश्वास

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा, “वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं हैं। यह उनका दूसरा साल है, और हम जानते हैं कि वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं। हमारी तैयारी हर खिलाड़ी के लिए समान होती है और वैभव के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई जाएगी।”

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की परीक्षा होगी कि वह बुमराह और बोल्ट जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का सामना कर कितनी मजबूती से कर पाते हैं। फैंस की नजरें इसी युवा बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत