न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सर्दी ने दिखाए तेवर, तापमान में गिरावट, इन शहरों में पड़ेगी कड़क ठंड

राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, तापमान गिरा और कई शहरों में कड़क ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। जयपुर, सीकर, उदयपुर, बाड़मेर सहित प्रमुख जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में शीतलहर और मावठ जल्दी सक्रिय होने की संभावना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 9:17:49

राजस्थान में सर्दी ने दिखाए तेवर, तापमान में गिरावट, इन शहरों में पड़ेगी कड़क ठंड

राजस्थान में पिछले तीन दिनों से किसी भी जिले में बारिश नहीं होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तापमान अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड के तेवर बढ़ गए हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दीपावली तक बारिश की संभावना नगण्य है। इसके बजाय ठंडी हवाएं लगातार चलती रहेंगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और सर्दी का असर तेजी से महसूस किया जाएगा।

24 घंटों में 20 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

पिछले 24 घंटों में जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, करौली समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में रात के समय तापमान गिरने के साथ हल्की ठंडी हवाओं की शुरुआत भी हो गई है। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू और अलवर में सुबह-शाम बहती ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है।

सीकर बना सबसे ठंडा शहर

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं, दिन में पश्चिमी हवाओं के चलने से हल्की सर्दी महसूस हो रही है। बीते 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री रहा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून के बाद राजस्थान में मौसम लगातार शुष्क हो रहा है और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

भरतपुर: 20°C

अलवर: 19.5°C

धौलपुर: 21°C

करौली: 20°C

सवाई माधोपुर: 20°C

अजमेर: 22°C

भीलवाड़ा: 16.8°C

बाड़मेर: 24°C

कोटा: 19.6°C

जालोर: 16.5°C

चित्तौड़गढ़: 17.2°C

श्रीगंगानगर: 19.5°C

शीतलहर और मावठ जल्द सक्रिय होने की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस बार ला-नीना के प्रभाव से उत्तर पूर्वी भारत में सर्दी कड़ी होने का अनुमान है। अक्टूबर माह में उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से रात का तापमान पहले ही तेजी से गिर रहा है। इसके चलते, नवंबर में शीतलहर की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, हर साल दिसंबर-जनवरी में होने वाली मावठ भी इस साल जल्दी सक्रिय हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं कि इस बार सर्दी और मावठ की चपेट जल्दी महसूस की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?