न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार दे रही 2 करोड़ तक का बिजनेस लोन, ब्याज पर मिलेगी 8% सब्सिडी

राजस्थान सरकार की विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को 2 करोड़ रुपये तक का बिजनेस लोन मिलेगा। लोन पर 8% तक ब्याज सब्सिडी, महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए विशेष छूट और मार्जिन मनी का भी प्रावधान। अपना स्टार्टअप शुरू करें और रोजगार के अवसर बनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 5:09:15

राजस्थान सरकार दे रही 2 करोड़ तक का बिजनेस लोन, ब्याज पर मिलेगी 8% सब्सिडी

राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो राज्य सरकार आपके लिए वित्तीय मदद का रास्ता खोल रही है। विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना के तहत राजस्थान के युवा न केवल अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं बल्कि दूसरों के लिए रोजगार का भी अवसर सृजित कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाएगा, और सरकार की ओर से ब्याज पर 8 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस योजना की जानकारी साझा की है। इसे 2024-25 के बजट में घोषित किया गया था और कुछ संशोधनों के साथ 23 अगस्त को मंजूरी दे दी गई।

योजना की विशेषताएँ

विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना 18 से 45 साल के युवा उद्यमियों के लिए है। इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त बैंकों से लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। चाहे आप नया बिजनेस शुरू कर रहे हों या अपने मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाना, आधुनिक बनाना या विस्तार करना चाहते हों, आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 2 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध है।

ब्याज पर सब्सिडी

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है 8% तक ब्याज सब्सिडी। यह सब्सिडी लोन की कुल राशि पर निर्भर करती है और अधिकतम 2 करोड़ रुपये के लोन पर लागू होगी। इसका लाभ उठाकर युवा उद्यमी वित्तीय चिंता से मुक्त होकर अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।

महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए विशेष छूट

योजना में महिला उद्यमियों, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए विशेष छूट का प्रावधान है। इन आवेदकों को 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के लोन पर 1% अतिरिक्त ब्याज छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले, बुनकर और कलाकारों को भी विशेष लाभ मिलेगा।

मार्जिन मनी का प्रावधान

योजना के तहत लोन और ब्याज सब्सिडी के अलावा मार्जिन मनी का लाभ भी मिलेगा। इसका मतलब है कि सरकार युवाओं पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए लोन राशि का 25% या अधिकतम 5 लाख रुपये तक मार्जिन मनी उपलब्ध कराती है। यह राशि आवेदक को लोन का भुगतान करने पर प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से राजस्थान के युवा आसानी से व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और अपनी उद्यमिता की दिशा में पहला कदम मजबूती से उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?