न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी में खौफनाक सड़क हादसा, वैन के चकनाचूर होने से 4 की मौत, शवों के हुए टुकड़े, 5 लोग गंभीर घायल

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वैन और भारी वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिला और पुरुष शामिल, घायलों में बच्चे भी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 9:09:55

बूंदी में खौफनाक सड़क हादसा, वैन के चकनाचूर होने से 4 की मौत, शवों के हुए टुकड़े, 5 लोग गंभीर घायल

बूंदी ज़िले के डाबी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के नेशनल हाईवे-27 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक वैन की तेज रफ्तार में भारी वाहन से भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिन्हें समेटकर अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

मजदूरी करने जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार, वैन में सवार लोग बारां ज़िले और मध्यप्रदेश के ब्यावरा क्षेत्र से राजस्थान के राजसमंद की ओर मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 4 बजे से 4:30 बजे के बीच डाबी इलाके में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन आगे से पूरी तरह पिचक गई और उसमें बैठे लोग बुरी तरह दब गए।

मृतक और घायलों की स्थिति

थाना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। मृतकों में से केवल एक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जबकि शेष तीन की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी। हादसे में अनिल की पत्नी मीनाक्षी और उनका बच्चा भी घायल हुए हैं। कुल पाँच घायलों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। सभी को पहले डाबी अस्पताल लाया गया, बाद में गंभीर हालत देखते हुए कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे का कारण और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, वैन पर पीछे से कोई नुकसान नहीं है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि सामने से किसी ट्रक या ट्रोले ने टक्कर मारी होगी। हालांकि दुर्घटनास्थल पर दूसरा वाहन मौजूद नहीं मिला। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दिल दहला देने वाला मंजर

हादसा इतना भीषण था कि वैन के अंदर शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में फंसे हुए थे। पुलिस और बचावकर्मियों को शवों के टुकड़े इकट्ठा करके स्ट्रेचर पर रखना पड़ा। कई घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?