न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका

बूंदी जिले के अशोक नगर बड़ानया में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान, शॉर्ट-सर्किट की आशंका, बैंक परिसर में दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक, घटना की गहन जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 9:25:43

बूंदी: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका

बूंदी जिले के अशोक नगर बड़ानया गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तड़के सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तीव्र थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा बैंक परिसर धुएं और लपटों में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह लगभग 3 बजे बैंक के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली। आसपास के ग्रामीण और दुकानदार दहशत में आ गए। लोगों ने तुरंत बैंक कर्मचारियों, पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

आग बुझाने में लगी दो घंटे की मशक्कत


मौके पर हिंडोली पुलिस की टीम पहुंची और दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बैंक में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर, सीसीटीवी कैमरे, एसी, फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल चुके थे। हालांकि, घटना के समय बैंक में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार बैंक में रखे कैश के जलने की खबर सामने नहीं आई है।

शॉर्ट-सर्किट की संभावना

आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हिंडोली थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक परिसर की तकनीकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो आग के कारणों का विश्लेषण करेगी।

स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बताया कि बैंक के आसपास बिजली के तार और कनेक्शन काफी पुराने हैं और कई बार स्पार्किंग हो चुकी है। लोगों ने मांग की कि बिजली व्यवस्था की तुरंत मरम्मत की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

प्रशासन और बैंक प्रबंधन की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन सख्ती से करने और पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए। ग्राहकों ने चिंता जताई कि उनके खाते और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो सकते हैं। बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि डेटा का बैकअप मुख्य सर्वर पर सुरक्षित है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी जल गई


हिंडोली थाना प्रभारी सहदेव मीना ने बताया कि सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी आग में जल गई है। बावजूद इसके घटना की हर पहलू की गहन जांच की जाएगी। इस आगजनी ने बड़ानया गांव के लोगों और बैंक ग्राहकों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। फिलहाल बैंक में रखे कैश के जलने की कोई सूचना नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल