न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दिवाली से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दी। कर्मचारियों को 6,774 रुपये का एडहॉक बोनस मिलेगा, साथ ही महंगाई भत्ता (DA) भी बढ़ाकर 58% किया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 11:44:40

राजस्थान: दिवाली से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

दीपावली की तैयारियों के बीच राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के अराजपत्रित सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की मंजूरी दे दी है। यह फैसला लगभग 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए राहत का संदेश लेकर आया है।

बोनस की राशि और वितरण

वित्त मंत्री ने बोनस के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। कर्मचारियों को औसतन 6,774 रुपये का बोनस मिलेगा। अनुमान है कि आदेश जारी होने के बाद यह राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में दीपावली से पहले ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य सरकार के इस कदम से कर्मचारी संगठनों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

सरकार पर वित्तीय दबाव

वित्त विभाग के अनुसार, यह बोनस पे लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 तक के कर्मचारियों के लिए है। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 7,000 रुपये का एडहॉक बोनस मिलेगा। इस राशि का 75 प्रतिशत नकद और 25 प्रतिशत कर्मचारी के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। इस योजना से सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि

इसी कड़ी में, राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया है। हाल ही में डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत कर दिया गया। इस बढ़ोतरी का लाभ 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। डीए वृद्धि से सरकार पर सालाना 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?