न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: लोरी सुनाकर सुलाया, फिर झील में फेंकी 3 साल की बच्ची, लिव-इन मां ने बेटी की ली जान

अजमेर की आनासागर झील से 3 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लिव-इन में रह रही मां ने प्रेम संबंध और मानसिक तनाव के चलते अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 11:34:07

Rajasthan: लोरी सुनाकर सुलाया, फिर झील में फेंकी 3 साल की बच्ची, लिव-इन मां ने बेटी की ली जान

अजमेर की आनासागर झील से बुधवार सुबह तीन साल की मासूम बच्ची का शव बरामद होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने रिश्तों, मातृत्व और पारिवारिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। प्रेम संबंध और मानसिक तनाव में फंसी एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। यह घटना जानकर हर कोई दंग रह गया। जांच में पता चला कि अंजलि उर्फ प्रिया अपनी बेटी काव्या और पति के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक अलकेश गुप्ता था। इसी दौरान अंजलि और अलकेश के बीच अवैध संबंध बन गए, जिसे उसके पति ने जान लिया। विरोध झेलते हुए अंजलि ने अपनी बेटी के साथ पति का घर छोड़ दिया और अलकेश के साथ रहने चली गई।

बाद में दोनों अजमेर आ गए और लिव-इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रहने लगे। हालांकि, यहां भी समस्याएं खत्म नहीं हुईं। उसका पति राजू लगातार फोन पर झगड़े करता और अलकेश से खर्च और तालमेल को लेकर विवाद बढ़ता गया। रोज़मर्रा के झगड़े अंजलि की सहनशक्ति तोड़ने लगे और वह मानसिक तनाव में रहने लगी।

लोरी गाकर सुलाई, फिर मौत की नींद

पुलिस के अनुसार, प्रेमी और परिवार से लगातार झगड़ों से तंग आकर अंजलि ने मंगलवार देर रात अपनी बेटी काव्या को गोद में बैठाकर आनासागर झील ले गई। पहले उसने मासूम को लोरी सुनाकर गोद में सुलाया और फिर झील के गहरे पानी में धकेल दिया। बच्ची नींद में होने और छोटी उम्र की वजह से चीख नहीं पाई और वह वहीं मौत की गहरी नींद में सो गई।

झील में तैरता शव देख फैली सनसनी

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में बच्ची का शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने शव बाहर निकालकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मृत बच्ची एक महिला के साथ नजर आई। महिला की तस्वीर फैलाने के बाद उसकी पहचान हुई और आरोपी मां को थाने लाया गया।

आरोपी मां ने कबूला जुर्म

जांच कर रहे सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश और थाना अधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि पूछताछ में अंजलि ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पति और लिव-इन पार्टनर के लगातार झगड़े और मानसिक तनाव के कारण उसने मासूम की जान ले ली।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लिव-इन पार्टनर अलकेश की इस वारदात में कोई भूमिका रही या नहीं। मामले ने शहर में सन्नाटा फैला दिया और सभी को झकझोर कर रख दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?