न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 647 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगा सिंचाई ढांचा, CM भजनलाल करेंगे श्रीगंगानगर में शिलान्यास

राजस्थान में 647.62 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना से सिंचाई ढांचा बदलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह के दौरान पुनर्निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इससे 3,14,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी पहुंचेगा और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 8:53:51

राजस्थान में 647 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगा सिंचाई ढांचा, CM भजनलाल करेंगे श्रीगंगानगर में शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शुक्रवार को श्रीगंगानगर और फलौदी के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:20 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे साधुवाली हेलीपैड से गाजर मंडी जाएंगे, जहां दोपहर 1 बजे गंगनहर शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे कुल 647.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुनर्निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

647.62 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास

श्रीगंगानगर में आयोजित गंगा नहर शताब्दी समारोह के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा गाजर मंडी और साधुवाली में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपये है और इसमें राजस्थान के साथ-साथ पंजाब का भी हिस्सा शामिल है। इस परियोजना से लगभग 3,14,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

सिंचाई ढांचे को मिलेगी नई ऊर्जा

पुनर्निर्माण कार्य में RD जीरो से 168.23 जीरो तक CC लाइनिंग का काम शामिल है। इसके तहत दो हेड रेगुलेटर और एक क्रॉस रेगुलेटर को नए सिरे से बनाया जाएगा। उन्नीस ओवरसी और DRC को भी पुनर्निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा तीन रेलवे ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। हरिके बैराज से अधिक पानी फिरोजपुर फीडर में लाया जाएगा, जिससे नहर में पानी की उपलब्धता में सुधार होगा और सिंचाई प्रणाली और प्रभावी होगी।

कार्यक्रम के बाद जयपुर के लिए रवाना

समारोह के बाद सीएम दोपहर 2:25 बजे साधुवाली हेलीपैड से सूरतगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर दोपहर 2:55 बजे फलोदी के लिए प्रस्थान करेंगे। फलोदी में ढेलाना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में वे भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे फलोदी एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी