न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी के बड़े भाई ने खाटूश्यामजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश में अमन-चैन की कामना

सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी ने अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन किए और देशवासियों के लिए अमन-चैन, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 8:14:15

पीएम मोदी के बड़े भाई ने खाटूश्यामजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश में अमन-चैन की कामना

सीकर: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुँचे। श्याम बाबा के पवित्र दरबार में उन्होंने शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और देश में अमन-चैन, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने प्रहलाद मोदी का विशेष स्वागत किया। शॉल और श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया, साथ ही बाबा श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। दर्शन के बाद प्रहलाद मोदी ने कहा कि खाटू धाम का वातावरण अत्यंत पवित्र और मन को सुकून देने वाला है। उन्होंने भरोसा जताया कि श्याम बाबा अपने भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं।

गुजरात के व्यापार मंडल से जुड़े प्रहलाद मोदी ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कहा, "मैं एक साधारण व्यक्ति हूँ। खाटूश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हैं। यहाँ आकर मन प्रसन्न हो गया। बाबा श्याम से यही प्रार्थना है कि देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और अमन-चैन बना रहे।"

ख़ास बात यह है कि खाटूश्यामजी के दरबार में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा और अन्य राज्यों समेत विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा के चरणों में आकर जो भी प्रार्थना करता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट