न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री मोदी का बांसवाड़ा दौरा – आत्मीय संवादों ने बढ़ाया सियासी तापमान, तस्वीरें वायरल

आमतौर पर प्रधानमंत्री का स्वागत सीमित औपचारिकताओं तक सिमटा रहता है, लेकिन इस बार उदयपुर एयरपोर्ट और बांसवाड़ा के नापदा हेलिपैड पर उनके रवैये में एक खास अपनापन नजर आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 5:06:04

प्रधानमंत्री मोदी का बांसवाड़ा दौरा – आत्मीय संवादों ने बढ़ाया सियासी तापमान, तस्वीरें वायरल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा एक बार फिर सुर्खियों में तब आया, जब उन्होंने अपने स्वभाव से कुछ अलग हटकर भाजपा नेताओं से आत्मीय संवाद किए। आमतौर पर प्रधानमंत्री का स्वागत सीमित औपचारिकताओं तक सिमटा रहता है, लेकिन इस बार उदयपुर एयरपोर्ट और बांसवाड़ा के नापदा हेलिपैड पर उनके रवैये में एक खास अपनापन नजर आया।

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

जैसे ही प्रधानमंत्री दिल्ली से उदयपुर पहुंचे, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया से उन्होंने मुस्कराकर हालचाल पूछे और राजस्थान-हरियाणा से जुड़े राजनीतिक मसलों पर संक्षिप्त लेकिन मार्गदर्शक संवाद किया। लौटते समय उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से भी बातचीत की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि संगठनात्मक ड्यूटी को लेकर वे कितने सजग हैं।

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी से प्रधानमंत्री ने सिक्किम के हालात पूछे, जिस पर जोशी ने उन्हें बताया कि उनके मार्गदर्शन में दो बार सिक्किम का दौरा किया और सब कुछ बेहतर है। उदयपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह ने जब प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और सभा की सफलता की शुभकामनाएं दीं, तो प्रधानमंत्री ने विनम्रता से कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

नापदा हेलिपैड पर जब प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा था, उसी दौरान प्रधानमंत्री ने दीया कुमारी से रुककर उनकी माता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

मंच पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उन्होंने उनकी पुत्रवधू निहारिका सिंह के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता प्रकट की और हालचाल पूछे। यह सभी संवाद दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री भले ही सर्वोच्च पद पर हों, लेकिन निजी संबंधों को निभाने में हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भी प्रधानमंत्री से परिचय कराया, जिस पर उन्होंने हँसते हुए "बहुत बढ़िया" कहा। रवाना होते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री कनकमल कटारा से भी प्रधानमंत्री ने संवाद कर आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी की योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतरता बनाए रखने का संकेत दिया।

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

लेकिन सबसे दिलचस्प पल तब सामने आया जब प्रधानमंत्री की नजर बांसवाड़ा के पूर्व विधायक भवानी जोशी पर पड़ी। उन्होंने मुस्कराते हुए पूछा, “मेरे लिए पकौड़े लाए क्या?” इस पर भवानी जोशी ने जवाब दिया, “सर, आदेश देते तो जरूर लाता, अब आगे से ध्यान रखूंगा।”

prime minister narendra modi,banswara visit,modi banswara tour,narendra modi rajasthan,bjp leaders interaction,vasundhara raje,diya kumari,damodar agrawal,satish poonia,dharmanarayan joshi,bhawani joshi,pakoda anecdote,modi udaipur airport,bjp rajasthan,napda rally,narendra modi news

यह प्रसंग इसलिए भी खास रहा क्योंकि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बांसवाड़ा प्रवास के दौरान भवानी जोशी की दुकान पर समोसे और पकौड़े खाए थे। वर्षों बाद भी प्रधानमंत्री को यह स्मृति याद रही, जो उनके स्वभाव की आत्मीयता और मानवीयता को दर्शाता है। यह दौरा केवल प्रशासनिक या राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण बनकर उभरा, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी

14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल

प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई में उतरीं Gen-Z गुरमेहर कौर, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश

अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह