न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस और गुंडों में नहीं रहा फर्क, कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल का गंभीर आरोप

कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने पुलिस और गुंडों की मिलीभगत पर बड़ा आरोप लगाया। 10 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर घोटाले, वोट चोरी और कानून-व्यवस्था के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 12:58:39

पुलिस और गुंडों में नहीं रहा फर्क, कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल का गंभीर आरोप

कोटा: पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कोटा की कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अब पुलिस और गुंडों के बीच कोई अंतर ही नहीं बचा है। गुंजल का कहना है कि यहां के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिस अधिकारी और हिस्ट्रीशीटर तक एक ही टेबल पर बैठकर फैसले कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम जनता न्याय की उम्मीद कहां से करे? यह सब जनता के साथ धोखे जैसा है।

कांग्रेस ने इस मुद्दे के साथ-साथ वोट चोरी और स्मार्ट मीटर घोटाले पर भी बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 10 सितंबर को कोटा में पार्टी कार्यकर्ता ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस का ऐलान – डोटासरा और जूली होंगे शामिल

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने जानकारी दी कि 10 सितंबर को होने वाले इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की "अराजक नीतियों" और कानून-व्यवस्था की खामियों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि यह प्रदर्शन किशोर सागर की पाल से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय तक कूच के रूप में किया जाएगा।

"परिवादी ही बन जाते हैं आरोपी" – गुंजल

प्रहलाद गुंजल ने प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हालात इतने खराब हैं कि अगर कोई कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज़ उठाता है तो उसी पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। न सिर्फ इतना, बल्कि उसके व्यवसाय और रोजगार तक को निशाना बनाया जाता है। गुंजल के अनुसार, थानों और तहसीलों में न्याय की जगह शिकायतकर्ता को ही प्रताड़ित किया जाता है। कई बार तो पीड़ित पर ही केस दर्ज कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति लोकतंत्र और जनता के साथ खुला अन्याय है। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और उनके समर्थक नहीं दिखे। इस पर गुंजल ने कहा – “एक व्यक्ति की गैरमौजूदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस मजबूत है और एकजुट है।”

बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंची राहत

बैठक में देहात जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सरकार की राहत व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ ने हाड़ौती क्षेत्र को गहरे संकट में डाल दिया। किसानों और आम लोगों का भारी नुकसान हुआ, लेकिन सरकार अब तक केवल सर्वे और आकलन तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी गांवों का दौरा जरूर कर रहे हैं, लेकिन बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक लोगों को नहीं मिल पा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?