न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेवाड़ के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में ऐतिहासिक चढ़ावा: दानपात्र से निकले 22.80 करोड़ रुपये से अधिक

मेवाड़ के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में 22 अगस्त को खोले गए मासिक दानपात्र से अब तक 22.80 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक चढ़ावा आया। मंदिर में भक्तों की आस्था और चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया देखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 9:34:26

मेवाड़ के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में ऐतिहासिक चढ़ावा: दानपात्र से निकले 22.80 करोड़ रुपये से अधिक

मेवाड़ का प्रसिद्ध कृष्णधाम, श्री सांवरिया सेठ मंदिर, एक बार फिर अपने भव्य चढ़ावे के कारण सुर्खियों में है। इस बार 22 अगस्त को खोले गए मासिक दानपात्र (भंडार) से अब तक कुल 22 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकल चुकी है, और गिनती का काम शनिवार को भी जारी रहा। भक्तों की अटूट आस्था का यह नजारा हर महीने देखने को मिलता है, जब मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है।

चढ़ावे की गिनती का तरीका

सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोला जाता है। इस बार भी 22 अगस्त को राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र खोला गया। इसके बाद चढ़ावे की गिनती अलग-अलग चरणों में की गई:

पहले दिन (22 अगस्त): 8 करोड़ 90 लाख रुपये

दूसरे चरण: 4 करोड़ 60 लाख रुपये

तीसरे चरण: 3 करोड़ 86 लाख 50 हजार रुपये

चौथे चरण: 2 करोड़ 50 हजार रुपये

पांचवें चरण: 2 करोड़ 94 लाख रुपये

छठवें चरण: 84 लाख रुपये

इन छह चरणों में कुल 22 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये गिन लिए गए हैं।

180 से अधिक कर्मचारियों की निगरानी

दानपात्र की गिनती के लिए मंदिर मंडल ने 180 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया है, जो कई शिफ्टों में काम कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया मैन्युअल गिनती और सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में हो रही है। अभी दानपात्र की पूरी गिनती, भेंट कक्ष, ऑनलाइन चढ़ावा और कार्यालय में आए चढ़ावे की गिनती बाकी है। साथ ही, दान में प्राप्त सोना, चांदी और विदेशी मुद्राओं की गिनती भी अभी करनी है।

पिछले महीनों में चढ़ावे की राशि 28 से 29 करोड़ रुपये तक पहुँचने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार का आंकड़ा भी काफी बड़ा होगा।

भक्तों की आस्था: 'कारोबार का पार्टनर'

भक्त मानते हैं कि सांवरिया सेठ उनके व्यवसाय का साझेदार हैं। जब व्यापार में लाभ होता है, तो उसका एक हिस्सा भगवान को अर्पित किया जाता है। यही विश्वास मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे का कारण बनता है। यह चढ़ावा सिर्फ मंदिर के विकास कार्यों में ही नहीं, बल्कि आसपास के 16 गांवों के कल्याण और विकास में भी लगाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल