न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा में भीषण सड़क हादसा: पुलिस बस ट्रक से टकराई, हार्डकोर बदमाश लुक्का समेत सात घायल

बीकानेर से धौलपुर जा रही राजस्थान पुलिस की एक बस अचानक कालाखो के पास एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 1:40:36

दौसा में भीषण सड़क हादसा: पुलिस बस ट्रक से टकराई, हार्डकोर बदमाश लुक्का समेत सात घायल

राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, बीकानेर से धौलपुर जा रही राजस्थान पुलिस की एक बस अचानक कालाखो के पास एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। यह बस कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को लेकर धौलपुर जा रही थी।

हादसे में सात लोग घायल

बस में कुल सात पुलिसकर्मी, एक चालक और बदमाश लुक्का मौजूद थे। हादसे के दौरान एएसआई, एक कमांडो और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। वहीं अन्य चार पुलिसकर्मी और लुक्का को भी चोटें आईं, जिनका इलाज दौसा और सिकंदरा के अस्पतालों में जारी है।

कड़ी मशक्कत के बाद बचाए गए पुलिसकर्मी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और पुलिसकर्मी उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस एएसआई भीखाराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने एक-तरफा कर धीरे-धीरे खुलवाया।

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है और गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी पहलुओं से लेकर सड़क की स्थिति तक सबकी समीक्षा होगी।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

दौसा का यह बड़ा हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, चालकों की सावधानी और भारी वाहनों की लापरवाही जैसे मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए न केवल सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता होने चाहिए, बल्कि पुलिस कर्मियों की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?