न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कफ सिरप जांच में गंभीर लापरवाही, 31% सैंपल का नहीं हुआ परीक्षण, CAG रिपोर्ट में खुलासा

कैग की रिपोर्ट ‘पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट इन राजस्थान’ ने यह बताया है कि राज्य में 2016 से 2022 तक दवाओं की जांच के लिए कुल 94,800 निरीक्षण होने थे, लेकिन अधिकारियों ने केवल 65,135 ही निरीक्षण किए, जिससे 29,665 यानी लगभग 31 प्रतिशत निरीक्षण पूरे नहीं हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 2:20:25

कफ सिरप जांच में गंभीर लापरवाही, 31% सैंपल का नहीं हुआ परीक्षण, CAG रिपोर्ट में खुलासा

राजस्थान में कफ सिरप के सेवन से चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। हाल ही में सार्वजनिक हुई कैग (CAG) की रिपोर्ट ‘पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट इन राजस्थान’ ने यह बताया है कि राज्य में 2016 से 2022 तक दवाओं की जांच के लिए कुल 94,800 निरीक्षण होने थे, लेकिन अधिकारियों ने केवल 65,135 ही निरीक्षण किए, जिससे 29,665 यानी लगभग 31 प्रतिशत निरीक्षण पूरे नहीं हुए।

विशेष रूप से 2021-22 के दौरान, 21,840 निरीक्षण की योजना थी, लेकिन सिर्फ 16,748 ही किए गए। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार प्रत्येक ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को हर महीने कम से कम 20 निरीक्षण करने होते हैं, लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी निरीक्षण और अन्य कार्यों में कमी रह गई है, उसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में लगभग 50,000 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जा रही है, जिनमें से अब तक 23,000 की भर्ती हो चुकी है और बाकी 27,000 जल्द ही शामिल किए जाएंगे।

कैग रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की गई है, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स की भारी कमी सामने आई है। डॉक्टरों के पदों में 35.5% से अधिक खाली हैं, नर्सों में 18.5%, जबकि पैरामेडिक्स के पदों में 55.8% की कमी देखी गई है। खासकर जयपुर जिले में पदों की भारी कमी है, जहां 65.61% पद खाली हैं। इसके अलावा बारां (49.11%), जालोर (43.12%), पाली (40.53%), और राजसमंद (39.50%) में भी स्वास्थ्य कर्मियों के पद काफी खाली हैं।

यह कमी न केवल कफ सिरप जैसे जरूरी दवाओं के जांच में देरी और लापरवाही की वजह बनी है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी गहरा असर डाल रही है। बच्चों की मौत के बाद यह मामले राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता को उजागर करता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षणों की कमी और चिकित्सा कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन अभी भी पर्याप्त संसाधन और बेहतर निगरानी की जरूरत बनी हुई है। कैग की इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस और पारदर्शी कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही और दुर्घटनाएं न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?