न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला संभव, सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले सकती है भाजपा हाईकमान!

भाजपा हाईकमान राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल को लेकर बहुत जल्द एक बड़ा फैसला ले सकता है। इस फैसले के तहत सभी मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है, ताकि नए सिरे से टीम का गठन किया जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 5:49:15

राजस्थान में मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला संभव, सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले सकती है भाजपा हाईकमान!

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा हाईकमान राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल को लेकर बहुत जल्द एक बड़ा फैसला ले सकता है। इस फैसले के तहत सभी मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है, ताकि नए सिरे से टीम का गठन किया जा सके। यह संकेत साफ तौर पर इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व राज्य में संगठन और सत्ता के संतुलन को नए तरीके से स्थापित करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार 7 अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली दौरा भी अब रद्द कर दिया गया है। यह रद्दीकरण भी राजनीतिक हलकों में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का सोमवार 6 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में मीरा स्मृति महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी अचानक निरस्त कर दिया गया है। इसके बजाय उनके जयपुर के एसएमएस अस्पताल जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे उनके निजी या राजनीतिक व्यस्तताओं को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जो अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में आरएसएस और भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं की राजस्थान में बढ़ती सक्रियता और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई गहन बैठकों ने इस बात को और मजबूत किया है कि पार्टी अब किसी ठोस निर्णय की ओर बढ़ रही है।

ऐसे में अगर सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर पूरी कैबिनेट को रिफॉर्मेट किया जाता है, तो यह भाजपा की बड़ी रणनीतिक चाल मानी जाएगी, जो ना केवल सत्ता में नई ऊर्जा भरने का प्रयास होगा, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को साधने की भी तैयारी मानी जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया पर अब पूरे राज्य की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं, और अगले कुछ दिन बेहद निर्णायक हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल