न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुचामन: बेटी की शादी में बारातियों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश, हो रही जमकर तारीफ

कुचामन में बेटी की शादी में बारातियों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। 286 बारातियों को हेलमेट उपहार में दिए गए और सभी से सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस अनोखी पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 12:05:12

कुचामन: बेटी की शादी में बारातियों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश, हो रही जमकर तारीफ

कुचामन शहर में एक अनोखी और सराहनीय पहल सामने आई है। शादी के दौरान बारातियों को पारंपरिक उपहारों के बजाय हेलमेट देकर स्वागत किया गया और उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। यह पहल न सिर्फ अनोखी थी, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक उदाहरण बनी।

कुचामन की पटवारियों की कोठी, पदमपुरा रोड निवासी मनोज बारवाल की बेटी सोनू की शादी रविवार को यश बेड़वाल से संपन्न हुई। शादी तय होने के समय ही मनोज बारवाल ने वर पक्ष से बारातियों को हेलमेट उपहार में देने का निर्णय लिया था। शादी के दिन वरमाला के बाद मंच पर पहले दूल्हे को हेलमेट दिया गया और फिर सभी 286 बारातियों को हेलमेट के रूप में उपहार प्रदान किए गए।

बारातियों को हेलमेट उपहार में देने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षा का संदेश देना था। दुल्हन के दादा रामकरण कुमावत ने बताया कि अधिकांश सड़क हादसों में मौत का कारण हेलमेट न पहनना या चालक की लापरवाही होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी बारातियों को हेलमेट दिए गए और उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

संत महात्मा भगवान दास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बारवाल परिवार द्वारा की गई यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। दुल्हन की बहन हेमलता कुमावत ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है और सभी को प्रेरित किया जाना चाहिए कि किसी भी कार्यक्रम में हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।

शादी में शामिल मेहमानों ने भी इस पहल की प्रशंसा की। मुन्नालाल ने बताया कि हेलमेट वितरण देखकर उन्हें इसका महत्व समझ में आया और घर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी वे हेलमेट वितरण को अपनाएंगे। बारात में आईं सरिता ने कहा कि वे पहले हेलमेट नहीं पहनती थीं, लेकिन अब वह इसे अपनाएंगी और दूसरों को भी प्रेरित करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी