न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: बारिश में भी अडिग रहा विश्व का सबसे ऊंचा वाटरप्रूफ रावण, दहन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल करेंगे शिरकत

कोटा दशहरे में खड़ा होगा विश्व का सबसे ऊंचा 221 फीट रावण, बारिश में भी अडिग। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी जल्द तैयार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 4:34:44

कोटा: बारिश में भी अडिग रहा विश्व का सबसे ऊंचा वाटरप्रूफ रावण, दहन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल करेंगे शिरकत

कोटा: 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे 132वें राष्ट्रीय दशहरे मेले में इस बार विश्व के सबसे ऊंचे रावण का निर्माण किया गया है। यह विशाल रावण 221 फीट ऊँचा है और दशहरे के दिन इसका दहन कर विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होने की संभावना है। कोटा उत्तर नगर निगम आयुक्त और मेला अधिकारी अशोक त्यागी ने जानकारी दी।

पहली बार सीएम के सामने रावण दहन:


अशोक त्यागी ने बताया कि यदि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा दौरे पर दशहरे के दिन आते हैं, तो यह पहली बार होगा जब किसी मुख्यमंत्री के सामने रावण दहन का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और एसपी शहर तेजस्विनी गौतम ने मंगलवार को दशहरा मैदान का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर रावण दहन के आसपास बैरिकेडिंग, वीआईपी एंट्री, भीड़ नियंत्रण, बैठने और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, आयुक्त अशोक त्यागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप सैनी और प्रशासन एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण में मौजूद थे। जिला कलेक्टर ने बताया कि वीआईपी विजिट की तैयारियाँ पूरी तरह शुरू कर दी गई हैं, जबकि आधिकारिक कार्यक्रम का विवरण अभी शेष है।

कुंभकरण और मेघनाद के पुतले शेष:
दशहरा मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण पहले ही खड़ा कर दिया गया है। कुंभकरण और मेघनाद के 60-60 फीट के पुतले अभी खड़े होने बाकी हैं। रावण निर्माता हरियाणा के अंबाला निवासी राणा तेजिंदर चौहान ने बताया कि हुक न आने की वजह से पुतलों को अभी तक खड़ा नहीं किया जा सका। हुक आने के बाद कुंभकरण और मेघनाद के पुतले देर रात या बुधवार दोपहर तक खड़े कर दिए जाएंगे।

बारिश में भी अडिग रावण:

राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई, लेकिन कोटा दशहरा मैदान में खड़ा रावण बरसात में भी सुरक्षित रहा। राणा तेजिंदर चौहान ने बताया कि रावण को वेलवेट के कपड़े से तैयार किया गया है और उसका चेहरा फाइबर का है, जिस पर रंग किया गया है। इसलिए तेज बारिश में भी रावण को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर यह रावण सामान्य कागज या रंगीन कागज से बनाया जाता, तो बारिश में वह खराब हो जाता।

विश्व रिकॉर्ड के लिए बनाए गए इस 221 फीट ऊँचे रावण का निर्माण पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ किया गया है, ताकि दशहरे के दिन यह अपनी भव्यता के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आकर्षण बने।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल