न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटू श्याम मंदिर दो दिनों तक रहेगा बंद, चंद्रग्रहण के चलते भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

6 सितंबर की रात 10 बजे से लेकर 8 सितंबर की शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसका कारण सात सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण है। 8 सितंबर की सुबह मंदिर की विशेष शुद्धि और स्नान कराया जाएगा। इसके बाद श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 9:15:08

खाटू श्याम मंदिर दो दिनों तक रहेगा बंद, चंद्रग्रहण के चलते भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर अगले महीने यानी सितंबर 2025 में करीब दो दिनों तक बंद रहेगा। आमतौर पर श्रृंगार या अन्य कारणों से मंदिर कुछ घंटों के लिए बंद किया जाता है, लेकिन इस बार मंदिर प्रबंधन ने विशेष निर्णय लेते हुए करीब 42 घंटे तक पट बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

कब और क्यों रहेगा मंदिर बंद?

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 6 सितंबर की रात 10 बजे से लेकर 8 सितंबर की शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसका कारण सात सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण है। ग्रहण काल में मंदिर में पूजा-पाठ, आरती या किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन नहीं होगा। नियमों के तहत ग्रहण के दौरान मंदिर को शुद्ध रखा जाएगा।

ग्रहण के बाद होगा विशेष श्रृंगार

मंदिर प्रबंधन के अनुसार 8 सितंबर की सुबह मंदिर की विशेष शुद्धि और स्नान कराया जाएगा। इसके बाद श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और शाम तक मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जिससे भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

लाखों भक्तों को होगा असर

खाटू श्याम मंदिर में हर दिन देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ग्यारस और अन्य विशेष अवसरों पर यह संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है। ऐसे में दो दिनों तक मंदिर के बंद रहने से भक्तों को निराशा हो सकती है।

भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण

इस बार का चंद्रग्रहण विशेष माना जा रहा है क्योंकि यह भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और इसका असर राशियों पर भी पड़ेगा। इसी कारण भक्तों को ग्रहण काल में सावधानी बरतने और अपनी-अपनी राशि के अनुसार उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

भक्तों से सहयोग की अपील

श्री श्याम मंदिर समिति ने अपील की है कि सभी भक्त प्रबंधन द्वारा जारी आदेश का पालन करें और मंदिर के बंद रहने के दौरान अनावश्यक भीड़ न लगाएं। ग्रहण के पश्चात जब मंदिर खुलेगा तो विशेष श्रृंगार और पूजा के बाद दर्शन का लाभ सभी श्रद्धालु उठा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?