न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिस्तरीय सुरक्षा, CCTV और आरएसी तैनाती, जोधपुर सेंट्रल जेल में सोनम वांगचुक की कड़ी निगरानी

लेह-लद्दाख हिंसा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया। त्रिस्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और आरएसी जवानों के बीच उनका मेडिकल परीक्षण और सतत निगरानी जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 12:45:22

त्रिस्तरीय सुरक्षा, CCTV और आरएसी तैनाती, जोधपुर सेंट्रल जेल में सोनम वांगचुक की कड़ी निगरानी

लेह-लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार रात लगभग 9 बजे जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया। उन्हें यहां उच्च स्तरीय सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच रखा गया है। जिस बैरक में वांगचुक को रखा गया है, वहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जेल में लाने के तुरंत बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया।

चौबीसों घंटे निगरानी और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल और अजमेर की घुघरा जेल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में गिनी जाती हैं। इन्हीं कारणों से सोनम वांगचुक को गिरफ्तारी के बाद जोधपुर शिफ्ट किया गया। जेल में लगे कैमरे न केवल जेल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हैं, बल्कि सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट हैं, जिससे कैदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

जोधपुर सेंट्रल जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। इसमें आरएसी जवान, पुलिस बल और जेलकर्मी शामिल हैं, जो हर समय सतर्क रहते हैं।

पहले भी रखे जा चुके हैं बड़े मामलों के आरोपी

इस जेल में पहले कई हाई-प्रोफाइल मामलों के आरोपी रह चुके हैं। इनमें कश्मीरी अलगाववादी, पंजाब के खालिस्तानी आतंकवादी, अफगानी कैदी, आसाराम, सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई और भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी शामिल हैं। सोनम वांगचुक को भी इसी उच्च सुरक्षा मानकों के तहत रखा गया है। हमारे संवाददाता अरुण हर्ष ने जेल जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

लेह में बिगड़ते माहौल के चलते किया गया ट्रांसफर

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद संभावित माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते वांगचुक को पहले विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। वहां से उन्हें विशेष विमान द्वारा जोधपुर के लिए रवाना किया गया। जोधपुर जेल में मोबाइल और लैंडलाइन उपयोग पर भी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं और सुरक्षा घेरे में बदलाव किया गया है। हालांकि, इस ट्रांसफर को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट