न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर उल्लू के नाखून और जंगली सुअर के दांत बेचते शख्स गिरफ्तार, 20 लाख के अवैध वन्यजीव उत्पाद बरामद

राजस्थान के झुंझुनूं में वन्यजीव उत्पादों की अवैध बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी साहिल गौड़ रेलवे स्टेशन पर उल्लू के नाखून और जंगली सुअर के दांत बेच रहा था। वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंत्र उत्पाद बरामद किए गए। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए तंत्र पैकेज बेचकर ठगी कर रहा था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 8:18:26

राजस्थान: झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर उल्लू के नाखून और जंगली सुअर के दांत बेचते शख्स गिरफ्तार, 20 लाख के अवैध वन्यजीव उत्पाद बरामद

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में वन्यजीवों के अवैध उत्पाद बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और झुंझुनूं वन विभाग की संयुक्त टीम ने की। आरोपी की पहचान मंड्रेला निवासी साहिल गौड़ के रूप में हुई है। उसके पास से उल्लू के नाखून, जंगली सुअर के दांत सहित करीब 20 लाख रुपये के प्रतिबंधित वन उत्पाद बरामद किए गए हैं।

तंत्र पैकेज के नाम पर ठगी का जाल

जांच में खुलासा हुआ है कि साहिल खुद को ‘तांत्रिक विशेषज्ञ’ बताकर महंगे ‘तंत्र पैकेज’ बेचता था। वह दावा करता था कि उसके उत्पाद व्यापार में तरक्की, किस्मत बदलने और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाने में सक्षम हैं। इसके लिए वह 50 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक की कीमत वसूलता था। उसके ग्राहक दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैले हुए थे।

सोशल मीडिया पर करता था प्रमोशन

सहायक वन संरक्षक (ACF) हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर पिछले छह महीनों से नजर रखी जा रही थी। वह इंस्टाग्राम पर ‘वास्तु और एनर्जी प्यूरीफिकेशन गुरु’ के नाम से प्रोफाइल चलाकर इन उत्पादों का प्रचार करता था। अपने फॉलोअर्स को यह विश्वास दिलाता था कि ये वस्तुएं जीवन में सफलता और समृद्धि लाने में मदद करती हैं।

बड़े गिरोह की आशंका

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि साहिल किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह महाराष्ट्र के कुछ वन्यजीव तस्करों के संपर्क में था। जब्त किए गए सभी उत्पादों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस अवैध व्यापार के पीछे कोई संगठित तस्करी रैकेट सक्रिय है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल