न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में नाहरगढ़ RTDC रेस्टोरेंट में विवाद, स्टाफ और पर्यटकों के बीच हाथापाई, युवतियों के साथ भी मारपीट

जयपुर के नाहरगढ़ स्थित RTDC रेस्टोरेंट में स्टाफ और पर्यटकों के बीच मारपीट की घटना। रिजर्व सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ, महिला पर्यटकों के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ। दोनों पक्षों ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 5:02:08

जयपुर में नाहरगढ़ RTDC रेस्टोरेंट में विवाद, स्टाफ और पर्यटकों के बीच हाथापाई, युवतियों के साथ भी मारपीट

जयपुर के नाहरगढ़ स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पड़ाव रेस्टोरेंट में रविवार देर रात स्टाफ और पर्यटकों के बीच जमकर झड़प हुई। विवाद की शुरुआत रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर हुई बहस से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के स्टाफ ने महिला पर्यटकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। दोनों पक्षों ने ब्रह्मपुरी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले की पूरी जानकारी 3 पॉइंट में:

1. बारिश के दौरान छाता लगाने पर विवाद

पड़ाव रेस्टोरेंट के मैनेजर भगत ने बताया कि रविवार रात 6 युवक और 2 युवतियां पार्टी के लिए आए थे। बारिश शुरू होने पर युवकों ने स्टाफ से ओपन एरिया में छाता लगाने की अनुमति मांगी। लेकिन तेज हवा के कारण स्टाफ ने यह अनुमति नहीं दी।

2. रिजर्व सीट पर बैठने से शुरू हुआ झगड़ा

इसके बाद युवकों और युवतियों ने कैफे एरिया में एक रिजर्व सीट पर बैठने की कोशिश की। स्टाफ ने उन्हें बताया कि यह सीट किसी और के लिए आरक्षित है। इसी बात को लेकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू हो गई।

3. विवाद हाथापाई में बदल गया

कुछ ही समय में बहस हाथापाई में बदल गई और वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया कि पड़ाव रेस्टोरेंट में हुई मारपीट की दो शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?