न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर बस अग्निकांड में ACB की जांच, DTO-RTO कार्यालय में फर्जीवाड़े का खुलासा; अधिकारियों पर गिरी गाज

जैसलमेर बस अग्निकांड में एसीबी ने शुरू की जांच, DTO-RTO कार्यालय में फर्जीवाड़े का खुलासा; नियमों के उल्लंघन के चलते अधिकारियों पर गाज गिरी, बस का नॉन-एसी पंजीयन एसी में मोडिफाई कर हादसे की आशंका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 9:42:42

जैसलमेर बस अग्निकांड में ACB की जांच, DTO-RTO कार्यालय में फर्जीवाड़े का खुलासा; अधिकारियों पर गिरी गाज

राजस्थान के जैसलमेर के पास मंगलवार (14 अक्टूबर) को हुए भीषण बस अग्निकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस त्रासदी में महिलाओं और बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कई लोग वेंटिलेटर पर हैं। इस मामले में अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एंट्री हो गई है। preliminary जांच में सामने आया कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नियमों के खिलाफ जारी किया गया था।

चित्तौड़गढ़ में हुआ था बस का रजिस्ट्रेशन

जानकारी के अनुसार, जिस प्राइवेट बस (RJ 09 PA 8040) में हादसा हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन चित्तौड़गढ़ जिला परिवहन कार्यालय में हुआ था। चित्तौड़गढ़ के जिला कलक्टर ने RTO कार्यालय में पहुंचकर गहनता से निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यह बस मूल रूप से नॉन-एसी के रूप में पंजीकृत थी, लेकिन बस मालिक ने नियमों की अवहेलना कर इसे एसी में मोडिफाई करवा लिया था।

जब जैसलमेर में बस हादसा हुआ, तो चित्तौड़गढ़ परिवहन विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। अब इस बस मालिक की अन्य बसों की भी जांच की जा रही है। परिवहन विभाग ने मुख्यालय के निर्देशानुसार पंजीयन से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं।

बस मालिक ने नियमों की अवहेलना की

जांच में यह भी सामने आया कि बस मालिक ने नॉन-एसी बस को एसी में बदलवाया। चित्तौड़गढ़ RTO कार्यालय में जब इस बस पंजीयन की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि बस का संचालन 1 अक्टूबर से शुरू हुआ और मात्र 14 अक्टूबर को ही यह हादसा घटित हो गया।

भीषण अग्निकांड के बाद उठ रहे सवाल

नई बस में इतनी गंभीर घटना होना कई सवाल खड़े कर रहा है। हादसे के बाद राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए और चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां RTO और DTO अधिकारियों से बस पंजीयन के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस का रजिस्ट्रेशन नॉन-एसी के रूप में हुआ था, लेकिन मालिक ने नियमों के खिलाफ इसे एसी में मोडिफाई करवा दिया।

बस की बॉडी 3 महीने में तैयार हुई थी

जिला परिवहन अधिकारी नीरज शाह ने बताया कि बस की बिलिंग 21 मई की है और तीन महीने में बस की बॉडी तैयार हुई। इसके 15 दिन बाद वाहन मालिक ने मोडिफिकेशन करवाया। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि चित्तौड़गढ़ में बस का पंजीयन नॉन-एसी के रूप में हुआ था।

कार्रवाई और निलंबन

सीएम भजन लाल शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ के DTO सुरेंद्र सिंह गहलोत और सहायक प्रशासनिक अधिकारी चुन्नी लाल को निलंबित कर दिया। इस जांच के तहत अब एसीबी अधिकारी यह देख रहे हैं कि किन किन मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका क्या रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?