न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में तेज रफ्तार का तांडव, बेकाबू कार ने एक के बाद एक 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर; तस्वीरें सामने आईं

जयपुर में हाई-स्पीड कार का तांडव, एक के बाद एक 5 वाहनों को टक्कर, दो घायल; बेकाबू चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 29 Jan 2026 7:01:11

जयपुर में तेज रफ्तार का तांडव, बेकाबू कार ने एक के बाद एक 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर; तस्वीरें सामने आईं

राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का आतंक देखने को मिला, जहां गुरुवार दोपहर हाई स्पीड कार ने सड़कों पर अफरा-तफरी मचा दी। बेकाबू कार ने कुछ ही पलों में एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी और अंत में एक इमारत की दीवार से जा भिड़ी। इस खौफनाक हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक शराब के नशे में था।

नशे में धुत चालक बना हादसे की वजह

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना टोंक रोड पर किसान मार्ग रेड लाइट के पास गुरुवार करीब दोपहर 1 बजे हुई। अचानक एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर चल रहे पांच वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार सीधे एक दीवार में जा घुसी। टक्कर की वजह से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बजाज नगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिससे शराब के नशे की पुष्टि हुई।

jaipur car accident,high speed car crash,reckless driving jaipur,drunk driver jaipur,jaipur road accident,jaipur vehicle collision,jaipur traffic mishap,car hits 5 vehicles,jaipur accident news,jaipur crash photos

फ्लाईओवर से उतरते ही मचाया तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार टोंक रोड से सांगानेर की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार ने पहले दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, फिर तीन अन्य कारों को अपनी चपेट में ले लिया। अंत में बेकाबू वाहन एक कमर्शियल बिल्डिंग की रेलिंग और दीवार से टकराकर रुका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

jaipur car accident,high speed car crash,reckless driving jaipur,drunk driver jaipur,jaipur road accident,jaipur vehicle collision,jaipur traffic mishap,car hits 5 vehicles,jaipur accident news,jaipur crash photos

गुस्साए लोगों ने की चालक की पिटाई

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। जब उन्होंने देखा कि चालक नशे की हालत में है, तो गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया। चालक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जिससे पुलिस अब पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

jaipur car accident,high speed car crash,reckless driving jaipur,drunk driver jaipur,jaipur road accident,jaipur vehicle collision,jaipur traffic mishap,car hits 5 vehicles,jaipur accident news,jaipur crash photos

जयपुर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

यह पहला मामला नहीं है जब जयपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया हो। इससे दो दिन पहले ही एक सफेद रंग की थार गाड़ी ने चार वाहनों को टक्कर मार दी थी। वहीं, उससे पहले जयंती बाजार सर्किल पर एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया था, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

मासूम जानें भी बन रही हैं शिकार

21 जनवरी को भी जयपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जब एयरफोर्स की तैयारी के लिए जयपुर में रह रही झुंझुनूं की 18 वर्षीय अनाया शर्मा को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रौंद दिया था। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में जयपुर में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 24 लोगों की जान जा चुकी है।

लगातार हो रहे इन हादसों ने प्रशासन और आम लोगों दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग की वजह से निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?