न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: डीजल भरवाकर पेमेंट किए बिना फरार हुए कार सवार, पुलिस ने शुरू की तलाश

जयपुर के मनोहरपुर में एक कार सवार ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 9:48:27

जयपुर: डीजल भरवाकर पेमेंट किए बिना फरार हुए कार सवार, पुलिस ने शुरू की तलाश

जयपुर जिले के मनोहरपुर में एक कार सवार ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए तेज रफ्तार से फरार हो गया। यह वारदात बिशनगढ़ क्षेत्र के श्रीराम पेट्रोल पंप पर घटी, जिसे पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया। घटना के समय कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पंप के कर्मचारी उसे रोकने में नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 1570 रुपए का डीजल भरवाया। पुलिस अब फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पंप पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। कर्मचारी शोर मचाकर वाहन को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपी कार लेकर मौके से भाग निकले। तेज रफ्तार के कारण कार का नंबर रिकॉर्ड करना भी संभव नहीं हो पाया। मौके पर पहुंची मनोहरपुर पुलिस ने पंप मालिक एडवोकेट हजारीलाल मीना से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की तलाश

थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फुटेज की मदद से गाड़ी की लोकेशन और नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी और उनके वाहन की पहचान कर ली जाएगी।

इलाके में पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

मनोहरपुर क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले चंदवाजी के पास भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?