न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर पकड़े गए मोबाइल, पुलिस कमिश्नर बोले – एसआईटी करेगी पूरी जांच

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर से मोबाइल बरामद, चार बंदियों के पास मिले फोन। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गांधीनगर एसीपी के नेतृत्व में SIT मामले की जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी। बाल सुधार गृह में भी 15 मोबाइल पकड़े गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 1:41:24

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर पकड़े गए मोबाइल, पुलिस कमिश्नर बोले – एसआईटी करेगी पूरी जांच

जयपुर: राजधानी की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे आकस्मिक तलाशी अभियानों के दौरान गुरुवार को चार बंदियों के पास मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा, दो मोबाइल लावारिस हालत में पाए गए। इस महीने अब तक जेल से मोबाइल मिलने के 16-17 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच गांधीनगर एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) करेगी, जो पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

चार वार्ड में तलाशी अभियान

जयपुर के लालकोठी थाना प्रभारी प्रकाश राम ने बताया कि जेल प्रहरी राजन मीणा की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को एक मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि 25 सितंबर को दिन में कारागार प्रमुख राजेश डूकिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3, 5 और 6 में आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 3 के बैरक दो में बंदी दानिश मोहम्मद के पास मोबाइल मिला। वार्ड 6 में एक मोबाइल लावारिस पाया गया। वहीं, वार्ड 5 में बंदी गोगराज गढ़वाल, रोहिताश और ब्रह्मस्वरूप के पास मोबाइल और सिम बरामद हुई। इसके अलावा, वार्ड 11 में भी तलाशी के दौरान एक मोबाइल लावारिस हालत में मिला।

एसआईटी की जांच में खुलासा अपेक्षित

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जेल में मोबाइल मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और केवल सितंबर महीने में 16-17 मामले सामने आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गांधीनगर एसीपी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है, जो जेल में मोबाइल की तस्करी और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी।

बाल सुधार गृह में भी मोबाइल बरामद

कमिश्नर ने बताया कि जेल में मोबाइल मिलने की घटनाओं के बाद बाल सुधार गृह में भी आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 15 मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें एंड्रॉइड फोन भी शामिल हैं। उनका कहना है कि मोबाइल के जरिए बाल अपचारी न केवल बाहरी दुनिया से जुड़े रहते हैं, बल्कि आपराधिक नेटवर्क से भी उनका संपर्क बना रहता है। इस दिशा में जेल और बाल सुधार गृह में मोबाइल की पहुंच को लेकर जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?