न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी HOD को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर के SMS अस्पताल में ACB की बड़ी कार्रवाई, न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 2:24:40

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी HOD को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में, एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

सिग्नेचर के बदले मांगी रिश्वत

ACB महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर इकाई को सूचना मिली थी कि डॉ. मनीष अग्रवाल, जो न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD और कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल हैं, ब्रेन कॉइल के बिलों पर काउंटर सिग्नेचर देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत के अनुसार परिवादी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के लिए ब्रेन कॉइल सप्लाई करता है। मामले की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और डॉक्टर मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ACB की पूछताछ और जांच जारी

ACB अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। टीम इस मामले में सभी संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, आगे की जांच भी की जा रही है।

ACB महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाईयों का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना है। ब्यूरो भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल