न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

84 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 5KG का ट्यूमर, बच्चेदानी के पास बनी विशाल गांठ की सफल सर्जरी

जयपुर में 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पेट से 5 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। बच्चेदानी के पास स्थित विशाल गांठ की 4 घंटे की सफल सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 7:01:19

84 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 5KG का ट्यूमर, बच्चेदानी के पास बनी विशाल गांठ की सफल सर्जरी

जयपुर में 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पेट से 5 किलो वजन का ट्यूमर निकालने वाली घटना ने चिकित्सा जगत को चौंका दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी उम्र की महिला का इतने बड़े ऑपरेशन होना दुर्लभ है। यह ऑपरेशन गणगौरी हॉस्पिटल (पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल) में किया गया। चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह ठीक पाई गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीटी स्कैन में सामने आया ट्यूमर

हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन ने बताया कि वरिष्ठ लेप्रोस्कॉपिक सर्जन डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया। डॉ. शर्मा के अनुसार, परिजन महिला को 13 अक्टूबर को ओपीडी में लेकर आए। महिला को मोशन और टॉयलेट में कठिनाई की शिकायत थी। सोनोग्राफी और सीटी स्कैन की जांच में पता चला कि महिला के पेट में एक बड़ी गांठ है। परिजन ने बताया कि इससे पहले उन्होंने नागौर और जयपुर के चार प्राइवेट हॉस्पिटल में भी दिखाया, जहां मरीज की उम्र को देखकर ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया गया था।

यूरेटर और महत्वपूर्ण धमनियों पर दबाव

डॉ. मुकेश ने बताया कि महिला के पेट में रेट्रोपेरिटोनियल ट्यूमर था, जो पेट के निचले हिस्से और बच्चेदानी से जुड़ा हुआ था। ट्यूमर लगभग 25×20 सेंटीमीटर में फैला था और वजन में करीब 5 किलो था।

इस विशाल ट्यूमर के कारण बाइफरकेशन और एओर्टा (हृदय से पैरों की ओर जाने वाली धमनियां) दब रही थीं। साथ ही, यूरेटर (किडनी से मूत्राशय तक जाने वाली नलियां) भी दबने के कारण महिला की किडनी में सूजन और टॉयलेट में रुकावट हुई। ट्यूमर पेट के नीचे रेक्टम से भी चिपका था, जिससे मोशन बाधित हो गए थे।

10 सेंटीमीटर चीरे से 4 घंटे में निकाला गया ट्यूमर

डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि चार बड़े निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर पहले इस ऑपरेशन को करने से इनकार कर चुके थे। टीम ने महिला की उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। यह ऑपरेशन जोखिम भरा था क्योंकि उम्र अधिक होने के कारण जटिलताएं बढ़ जाती हैं।

डॉ. संजय, डॉ. कमलेश, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. शहादत अली, डॉ. लुकमान और एनेस्थीसिया टीम के डॉ. हर्ष, वीना और रवि ने ऑपरेशन में योगदान दिया।

ट्यूमर को निकालने के लिए महिला के पेट पर 10 सेंटीमीटर लंबा चीरा लगाया गया। ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर बच्चेदानी से चिपका होने के कारण महिला की बच्चेदानी को भी निकालना पड़ा। चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया और महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड