न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पतालों में अग्निशमन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं में सामने आईं भारी कमियां

कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अग्निशमन निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां उजागर हुईं। एमबीएस अस्पताल में स्मोक डिटेक्टर काम नहीं कर रहे थे, नोजल और हौज पाइप स्टोर में रखे गए थे, और फायरमैन की नियुक्ति नहीं थी। नगर निगम की टीम ने सभी खामियों की रिपोर्ट तैयार कर सुधार के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 9:00:32

अस्पतालों में अग्निशमन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं में  सामने आईं भारी कमियां

कोटा: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद अब कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण नगर निगम की टीम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में किया गया। टीम ने नए हॉस्पिटल, सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक, एमबीएस अस्पताल और जेके लोन अस्पताल का सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जायजा लिया।

निरीक्षण में मिली प्रमुख कमियां

जाँच के दौरान कई सुरक्षा खामियां उजागर हुईं। एमबीएस अस्पताल में स्मोक डिटेक्टर आईसीयू में काम नहीं कर रहे थे। कर्मचारी किसी भी जगह प्रशिक्षित नहीं दिखे। अस्पतालों में अग्निशमन के नोजल और हौज पाइप केवल स्टोर रूम में रखे हुए थे, जिन्हें तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया। राकेश व्यास ने इन सभी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी। निरीक्षण में अस्पताल के अधीक्षक और अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

नई और पुरानी बिल्डिंग में अंतर

राकेश व्यास ने बताया कि नई बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम बेहतर थे, जबकि पुरानी बिल्डिंग में सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। उन्होंने निर्देश दिए कि पुरानी बिल्डिंग में तुरंत सुधार किया जाए। चोरी की वजह से नोजल और हौज पाइप स्टोर में रखे गए थे, जिन्हें अब सही तरीके से लगाया गया है। सभी जगह नोजल लगे होने चाहिए ताकि आग लगने पर तुरंत उसका नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही चोरी रोकने के लिए गार्ड्स की तैनाती करने का आदेश भी दिया गया।

फायरमैन और सुरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता


मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चारों अस्पतालों में फायरमैन की नियुक्ति नहीं है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन सभी जगह फायरमैन की नियुक्ति आवश्यक है। राकेश व्यास ने कहा कि वार्ड और सभी क्षेत्रों में सेकंड एग्जिट क्लियर होने चाहिए। कुछ जगहों पर सेकंड एग्जिट में सामान रखा हुआ था, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा मानक
इलेक्ट्रिशियन 24 घंटे मौजूद रहना चाहिए। फायर ब्रिगेड के लिए आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। कॉरिडोर और रास्तों में कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। फायर ब्रिगेड के नंबर लिखे होने चाहिए। अस्पताल में पर्याप्त वेंटिलेशन हो और आसपास झाड़ियां या कबाड़ न हो। गार्ड, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा और फायर एक्सटिंग्विशर इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल