न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद प्रशासन और पुलिस में मची अफरा-तफरी

हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात आए ईमेल के बाद कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और कोर्ट परिसर खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 12:53:24

हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद प्रशासन और पुलिस में मची अफरा-तफरी

राजस्थान में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 15 दिसंबर को हनुमानगढ़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल सामने आया। मेल में कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर पांच बम होने का दावा किया गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गए। एहतियात के तौर पर पूरे कलेक्ट्रेट भवन को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में फ्लाइट्स, स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में इस तरह के ईमेल भेजे जा चुके हैं। बीते सप्ताह राजस्थान हाईकोर्ट को भी झूठी धमकियां मिली थीं, जिसके चलते कई बार न्यायिक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।

देर रात आया धमकी भरा ईमेल

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, धमकी वाला ईमेल देर रात भेजा गया। एनआईसी की आधिकारिक मेल आईडी पर रात करीब 12:46 बजे यह संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर जिला कलेक्टर खुशाल यादव, एसपी हरिशंकर, एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, एसडीएम मांगीलाल, एएसपी अरविंद विश्नोई, डीएसपी मीनाक्षी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी ऑफिस और कोर्ट परिसर भी किए गए खाली

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कलेक्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी तुरंत खाली कराया गया। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर को भी एहतियातन खाली करवा दिया गया। दरअसल, कलेक्ट्रेट परिसर के समीप ही एसपी कार्यालय और जिला कोर्ट स्थित हैं, ऐसे में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तीनों स्थानों की एक साथ गहन तलाशी ली जा रही है।

फिलहाल बम निरोधक दस्ता और पुलिस की अलग-अलग टीमें चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, जबकि धमकी देने वाले की पहचान और मेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी