न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनास नदी में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, 5 युवक बहे, तलाश जारी

राजस्थान के आबू रोड में गणपति विसर्जन के दौरान बनास नदी में बड़ा हादसा हुआ। पांच युवक तेज बहाव में बहे, चार को बचा लिया गया लेकिन एक की तलाश एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 2:37:05

बनास नदी में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, 5 युवक बहे, तलाश जारी

राजस्थान में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोग परंपरा के अनुसार ढाई, तीन या दस दिन तक घरों में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते हैं और फिर नदियों, तालाबों या कुंडों में उनका विसर्जन करते हैं। मगर कई बार यह धार्मिक उत्सव लापरवाही के चलते दुखद हादसे का रूप ले लेता है। आबू रोड क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने जश्न के माहौल को ग़मगीन कर दिया।

नदी में उतरे युवक, बहाव ने लिया अपने साथ

किवरली इलाके की बनास नदी में गणपति विसर्जन के दौरान पांच युवक नहाने के लिए पानी में उतरे। तेज धारा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और साथियों ने चार युवकों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 वर्षीय पिंटू उर्फ बिट्टू राणा गहरे पानी में समा गया। उसकी खोजबीन अब भी जारी है और परिजन नदी किनारे उसकी सुरक्षित वापसी की आस लगाए खड़े हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन दिन-रात जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF और गोताखोरों ने पूरी रात नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह फिर से रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की। लगभग 15 घंटे बीत जाने के बावजूद युवक का सुराग न लग पाने से गांव वालों और परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

बढ़ता बहाव बना चुनौती

तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित ने बताया कि नदी में पानी का बहाव असामान्य रूप से तेज है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य प्रभावित हो रहा है। वेस्ट बनास बांध के ओवरफ्लो का पानी भी नदी में मिलने से धारा और खतरनाक हो गई है। गोताखोरों को गहराई और तेज धार दोनों से जूझना पड़ रहा है।

चेतावनी के बावजूद लापरवाही

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन समय-समय पर सावधानी बरतने की चेतावनी देता रहा है, फिर भी विसर्जन के दौरान लोग नहाने से बाज नहीं आते। अधिकारियों ने एक बार फिर अपील की है कि नदी-नालों और रपटों के पास न जाएं और उत्सव के बीच सुरक्षा नियमों का पालन ज़रूरी है।

प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी

घटना स्थल पर तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित, एसआई गोकुलराम, आरआई सुखराज, पटवारी लक्ष्मण और पुलिसकर्मी लगातार डटे हुए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुटे हैं और लापता युवक की सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?