न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉला ने कुचला, मंदिर दर्शन से लौटते समय हुई दर्दनाक मौत

सांचौर के नेशनल हाईवे 68 पर महिला कॉन्स्टेबल चूकी खींचड़ को तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सहित कुचल दिया। मंदिर दर्शन से लौटते समय हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार और पुलिस महकमा शोक में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 12:54:06

महिला कॉन्स्टेबल को ट्रॉला ने कुचला, मंदिर दर्शन से लौटते समय हुई दर्दनाक मौत

सांचौर के नेशनल हाईवे 68 पर एक भयंकर सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रही चूकी खींचड़ (37) को एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सहित कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर उनकी जान चली गई। घटना के बाद आसपास के लोग और पुलिस फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मंदिर दर्शन के बाद लौटते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, सांचौर के डूंगरी गांव की निवासी चूकी खींचड़ डीएसपी ऑफिस में कार्यरत थीं। सुबह उन्होंने अपने पति प्रकाश के साथ मंदिर दर्शन किए। मंदिर से लौटते समय उन्होंने अपने पति को एक टाइल्स की दुकान पर उतारा और खुद ऑफिस के लिए रवाना हो गईं। लेकिन दुकान से महज 100 मीटर आगे, बिलाल अस्पताल के सामने ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में फैला मातम

चूकी खींचड़ की शादी साल 2005 में प्रकाश खींचड़ से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—16 वर्षीय बेटा कुलदीप और 11 वर्षीय बेटी कल्पना। बेटा वर्तमान में जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार और पुलिस महकमा गहरे शोक में है।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम चूकी खींचड़ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डूंगरी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?