न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डूंगरी बांध किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जाएगा, सरकार को सीधी चुनौती दें’ – नरेश मीणा

उन्होंने यहां तक कह दिया कि डूंगरी बांध के विरोध में यदि उन्हें पुलिस की गोली भी खानी पड़े तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, किसी भी सूरत में डूंगरी बांध के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगने देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 11:29:34

‘डूंगरी बांध किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जाएगा, सरकार को सीधी चुनौती दें’ – नरेश मीणा

सवाई माधोपुर। युवा नेता नरेश मीणा ने बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के बड़ागांव और भाड़ोती गांव में दौरा कर डूंगरी बांध को लेकर बड़ा ऐलान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बांध का विरोध कर रहे लोगों ने भी उनसे अपनी समस्याएं साझा कीं।

नरेश मीणा ने ग्रामीणों से कहा कि यदि सरकार डूंगरी बांध बनाना चाहती है और आप इसका विरोध कर रहे हैं तो वे हर बार आपके साथ खड़े होंगे। उन्होंने साफ कहा, “अगर आप लोग बुलाओगे तो जरूर आऊंगा। सरकार डूंगरी बांध बनाना चाहती है, लेकिन आप ऐसा नहीं चाहते। दोनों पार्टियों के नेताओं से मिलने के बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं होता तो मुझे बुलाना।”

उन्होंने यहां तक कह दिया कि डूंगरी बांध के विरोध में यदि उन्हें पुलिस की गोली भी खानी पड़े तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “किसी भी सूरत में डूंगरी बांध के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगने देंगे।”

नरेश मीणा बुधवार रात बनोटा गांव भी पहुंचे जहां उन्होंने रामदेव जी महाराज के मेले के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “भाजपा के राज में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।”

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित डूंगरी बांध को लेकर नरेश मीणा ने लोगों से 21 सितंबर को चकेरी गांव में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत से सरकार को सीधी चुनौती दी जाएगी।

गौरतलब है कि नरेश मीणा इससे पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। राजस्थान उपचुनाव के मतदान के दौरान देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद वे सुर्खियों में आए थे। हाल ही में वे 40 दिन की जेल से रिहा हुए और अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?