न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपोत्सव 2025: गुलाबी नगरी में बिछा रोशनी का जादू, सीता स्वयंवर से टाइटेनिक तक सज गई जयपुर की गलियां

दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर जयपुर एक बार फिर यह सिद्ध कर रहा है कि वह न केवल ऐतिहासिक धरोहरों का शहर है, बल्कि त्योहारों को सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और सामूहिक दृष्टिकोण से संजोने का भी बेहतरीन उदाहरण है। स्वदेशी सजावट, पौराणिक झांकियां और आधुनिक रोशनी के इस संगम में गुलाबी नगरी रोशनी की राजधानी बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 11:23:48

दीपोत्सव 2025: गुलाबी नगरी में बिछा रोशनी का जादू, सीता स्वयंवर से टाइटेनिक तक सज गई जयपुर की गलियां

राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है, दीपावली के इस पर्व पर किसी सपनों की नगरी से कम नहीं लग रही। जैसे ही धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई, वैसे ही पूरे शहर ने रंग-बिरंगी रोशनी की चादर ओढ़ ली। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर आधुनिक शोरूम्स, पारंपरिक बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक, हर जगह सजावट ऐसी की हर आने-जाने वाला नज़ारे में खो जाए।

शहर की दीवाली तैयारियां बनी आकर्षण का केंद्र

जयपुर की सड़कों, बाजारों और चौराहों की सजावट इस बार एक विशेष संदेश के साथ की गई है—"वोकल फॉर लोकल"। व्यापार मंडलों ने विदेशी लाइटिंग को छोड़कर इस बार स्वदेशी प्रकाश व्यवस्था को अपनाया है। स्थानीय स्तर पर तैयार की गई LED लाइट्स और हस्तनिर्मित सजावट ने न केवल बाजारों की रौनक बढ़ाई है बल्कि देशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने का भी प्रयास किया है। जौहरी बाजार, बापू बाजार, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चौड़ा रास्ता और इंदिरा बाजार जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों में सजावट देखते ही बनती है।

diwali in jaipur,jaipur lighting 2025,deepotsav celebration,swadeshi lighting jaipur,pink city diwali decor,jaipur tourism,ram darbar jaipur,sita swayamvar,jaipur festive vibes,deepavali lights,jaipur metro diwali

सीता स्वयंवर और राम दरबार ने दिल जीत लिया

जयपुर के दिल माने जाने वाले एमआई रोड पर जब लोग पहुंचे तो उन्हें ऐसा अहसास हुआ जैसे सितारे ज़मीन पर उतर आए हों। लाल, हरी, नीली और पीली रोशनी में सजी सड़कें दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इस क्षेत्र का प्रमुख चौराहा पांच बत्ती, इस बार खास बन गया है। यहां सीता स्वयंवर की झांकी बनाई गई है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। कुछ ही दूरी पर राम दरबार की लाइटिंग प्रतिकृति ने लोगों का मन मोह लिया।

युवाओं में रील और फोटोग्राफी का जबरदस्त क्रेज

इस दीपोत्सव में जयपुर के युवा भी पीछे नहीं हैं। खासकर पांच बत्ती, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ जैसे इलाकों में रील बनाने और फोटोशूट करने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाएं, जयपुर की रंगीन लाइटिंग में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक युवती सिमरन ने कहा कि "हर साल लाइटिंग देखने आती हूं, लेकिन इस बार रंगों का जो समायोजन है, वो अनोखा है।" वहीं हेमांश नामक युवक ने कहा, "स्वदेशी थीम पर सजावट से अलग ही खुशी हो रही है।"

diwali in jaipur,jaipur lighting 2025,deepotsav celebration,swadeshi lighting jaipur,pink city diwali decor,jaipur tourism,ram darbar jaipur,sita swayamvar,jaipur festive vibes,deepavali lights,jaipur metro diwali

टाइटेनिक की प्रतिकृति बनी नई सेंसेशन

जयपुर की छोटी चौपड़ पर इस बार सजावट की खास झलक टाइटेनिक की प्रतिकृति है। यह एक अनोखा प्रयोग है, जहां ऐतिहासिक शहर की गलियों में आधुनिक रोमांटिक कल्पना को रंगीन रोशनी से जीवंत किया गया है। टाइटेनिक की यह झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, और यह दीपावली की सजावट का नया आकर्षण बन चुकी है।

विदेशी सैलानियों को भी भा रहा है जयपुर

दीपोत्सव के इस समय में जयपुर सिर्फ देशवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण बन गया है। कैमरों में रोशनी और विरासत को कैद करते इन सैलानियों के लिए यह अनुभव भारतीय संस्कृति से सीधे जुड़ने का मौका है।

ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था में भी किए गए बदलाव

चूंकि इस दौरान शहर में ट्रैफिक काफी बढ़ जाता है, जयपुर मेट्रो प्रशासन ने 18 से 21 अक्टूबर तक मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। हर दिन 208 फेरे चलाए जा रहे हैं ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। साथ ही 17 से 21 अक्टूबर के बीच परकोटे में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है और मिनी बस, सिटी बस और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मानसरोवर और बड़ी चौपड़ से आखिरी मेट्रो फेरा रात 11:20 बजे रवाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड