न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का आह्वान: दीपावली पर केवल स्वदेशी सामान की करें खरीदारी, 140 करोड़ देशवासियों से प्रण लेने की अपील

दीपावली पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 140 करोड़ देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने का प्रण लेने की अपील की। उन्होंने किसानों से दलहन उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया और 100% MSP पर तुअर, मूंग और उड़द की खरीद की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 4:42:55

अमित शाह का आह्वान: दीपावली पर केवल स्वदेशी सामान की करें खरीदारी, 140 करोड़ देशवासियों से प्रण लेने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कंवेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों और किसानों को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संदेश दिया। अमित शाह ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की और किसानों से कहा कि वे दलहन उत्पादन बढ़ाकर देश की आत्मनिर्भरता में योगदान दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उड़द, मूंग और तुअर की दाल का उत्पादन करने वाले किसानों से सरकार 100% MSP (सपोर्ट प्राइस) पर खरीद करेगी।

जीएसटी में राहत से सस्ती खरीदारी संभव


अमित शाह ने कहा, "दीपावली आने वाली है, और हमारे देश की माताएं-बहने सबसे अधिक खरीदारी करती हैं। मोदी सरकार ने नवरात्रि के पहले दिन ही 395 से अधिक लोक उपयोगी वस्तुओं पर जीएसटी दर को जीरो या 5% तक कर दिया। इतनी बड़ी खरीदारी कर में राहत पहले कभी नहीं हुई।" उन्होंने आगे कहा कि सस्ती और स्वदेशी खरीदारी के माध्यम से दीपावली को शुभ बनाना चाहिए।

शाह ने जनता से आग्रह किया कि 140 करोड़ देशवासियों का प्रण हो कि वे केवल भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे, ताकि देश में रोजगार बढ़े और घरेलू उत्पादों की खपत में तेजी आए।

मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी


अमित शाह ने कहा, "मोदी जी ने हमारी अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंचाया है। 2047 में जब देश स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब भारत विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में होगा।" उन्होंने इस अवसर पर फिर से बल दिया कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का प्रण लेना अत्यंत आवश्यक है।

किसानों से दलहन उत्पादन बढ़ाने की अपील

अमित शाह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन आज भी हम दलहन का एक बड़ा हिस्सा विदेश से आयात करते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय MSP पर दलहन की खरीद 1.52 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि वर्तमान में 83 लाख मीट्रिक टन हो गई है।

उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार ने नेफेड (NAFED) और NCCF के सहयोग से जो किसान रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उनकी तुअर, मसूर और उड़द की 100% MSP पर खरीद की जाएगी। राजस्थान के किसान अपनी फसलों में दलहन शामिल करें और इंटर क्रॉपिंग के माध्यम से उत्पादन बढ़ाएं। दलहन और तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हमारे अन्नदाताओं की जिम्मेदारी है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल